फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly people will not be able to hear loud noises, 45 people got machines.

Agra News: बुजुर्गाें को नहीं सुनाई देगा ऊंचा, 45 को मिली मशीन

Sun, 01 Feb 2026 03:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will not be able to hear loud noises, 45 people got machines.
बधिर चिकित्सा सेवा शिविर
आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से मथुरा स्थित रमणरेती आश्रम के चिकित्सालय में लगे बधिर चिकित्सा सेवा शिविर में 45 मरीजों को सुनने की मशीन दी गई। अब उन्हें आसानी से सुनाई देगा और ऊंचा सुनने की परेशानी से निजात मिलेगी। ट्रस्ट के मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शीला देवी गोपाल दास सराफ की स्मृति में लगे शिविर में आगरा, हाथरस, सादाबाद, कोसी, भरतपुर अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद के 50 मरीजों के कानों की आधुनिक मशीन से जांच हुई। इनमें से 45 को मशीन की जरूरत थी। ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व के शिविरों में मिली दो मशीनों की मरम्मत भी कराई गई। अगला शिविर 28 फरवरी को लगेगा। शिविर में पूनम, कुलदीप शर्मा, रितिक, जयपाल सिंह, नारायण किशोर का योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed