{"_id":"6577f3af92aaad83c7008178","slug":"elderly-parents-will-get-maintenance-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-8873-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुजुर्ग अभिभावकों को मिलेगा भरण पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुजुर्ग अभिभावकों को मिलेगा भरण पोषण
Tue, 12 Dec 2023 11:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग अभिभावकों को मिलेगा भरण पोषण
- शासन की योजना के तहत जुटाया जा रहा विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजन को भी अब भरण पोषण मिलेगा। शासन की योजना के तहत अब जिले के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। ब्योरा पूरा होने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। आश्रितों द्वारा त्यागे गए बुजुर्ग अभिभावकों और निराश्रित वृद्धजन के लिए समाज कल्याण विभाग ने पहल की है।
आश्रितों द्वारा त्यागे गए अधिकांश बुजुर्ग अभिभावक और वृद्धजन वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं। शासन ने ऐसे लोगों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए योजना तैयार की है। योजना के तहत वृद्धाश्रमों में रह रहे लोगों का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। ब्योरे में उनके आश्रितों का नाम और पता स्पष्ट रूप से संकलित करकेे के निर्देश दिए गए हैं। ब्योरा संकलित होने के बाद उनको भरण पोषण दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने समाज कल्याण विभाग की मदद से इस तरह के बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजन को भरण पोषण दिलाकर समाज में सम्मान दिलाने की पहल की है।
आश्रितों को भेजे जाएंगे नोटिस
वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजनों को ब्योरा पूरा होने के बाद कार्रवाई शुरू करने के लिए आश्रितों को नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं मिलने और आश्रितों द्वारा भरण पोषण नहीं देने पर आश्रितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तहसील स्तर पर बनेंगे सुलह अधिकारी
बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजन को सम्मान देने और उनको भरण पोषण दिलाने के लिए तहसील स्तर पर सुलह अधिकारी बनाए जाएंगे। वृद्धाश्रमों में रह रहे वृद्धजन और बुजुर्ग अभिभावकों को भरण पोषण दिलाने को सुलह अधिकारी संबंधित तहसीलदार से मिलकर काम करेंगे।
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजन का विस्तृत ब्योरा जुटाया जा रहा है। आश्रितों की पूरी जानकारी बुजुर्ग अभिभावकों और वृद्धजन से संकलित कराई जा रही है। जो निराश्रित हैं उनका अलग से ब्योरा तैयार कराया जा रहा है।
अशोक कुमार, समाज कल्याण अधिकारी