फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elderly no longer visible after operation in etah

Etah: आंख से आ रहा था पानी, चिकित्सक की सलाह पर कराया ऑपरेशन, तो चली गई रोशनी

Sat, 12 Nov 2022 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

अलीगंज में एक अपंजीकृत चिकित्सक पर बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि वह आंख से पानी आने की समस्या को लेकर चिकित्सक के पास आया था। चिकित्सक की सलाह पर आंख का ऑपरेशन करा लिया, जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी ही चली गई। 
 

विज्ञापन
elderly no longer visible after operation in etah
आंख (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में अपंजीकृत नेत्र चिकित्सालय के संचालक ने ऑपरेशन कराने आए एक बुजुर्ग की आंखों की रोशनी पर ग्रहण लगा दिया। नयागांव थाना क्षेत्र के पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

बुजुर्ग सुरेश सिंह ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व आंख में पानी आने की समस्या के कारण इलाज कराने कस्बा स्थित रघुराज सिटी नेत्र क्लीनिक पर चश्मा बनवाने गया था। संचालक डॉ. विशाल गुप्ता ने आंख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। चिकित्सक ने आंख का गारंटी से ऑपरेशन करने का विश्वास दिलाते हुए पंद्रह हजार रुपये ले लिए और ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि ऑपरेशन कराने के बाद भी जब रोशनी नहीं लौटी तो बदहवास बुजुर्ग अस्पताल संचालक के पास पहुंचा। चिकित्सक पीड़ित को दवाई देखकर मामले को टालता रहा। सात महीने से पीड़ित बुजुर्ग अस्पताल संचालक के चक्कर काट रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एकतरफा प्रेम: मैनपुरी में शादी के बाद मायके आई विवाहिता, पति के सामने ही मार दी गोली, तड़पते हुए निकली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाने में दी तहरीर 

थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि पीड़ित की लिखित तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। इधर, चिकित्सक विशाल का कहना है कि बुजुर्ग ने फर्रुखाबाद में ऑपरेशन कराया था, आंखों की स्थिति काफी खराब थी, यह बात बताई भी गई। मेरे यहां पर सिर्फ काला चश्मा दिया गया है अन्य कोई उपचार नहीं किया गया। 


शिकायत मिलने पर कराई जाएगी जांच 

डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि कोई शिकायत नहीं आई है, अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सालय का पंजीकरण नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed