फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances in Agra

बुजुर्ग की संदिग्ध माैत: हत्या की आशंका पर जांच के लिए पहुंची पुलिस; परिजन बोले- भैंस की टक्कर से गई जान

Sun, 28 Jun 2026 11:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 28 Jun 2026 11:08 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। हत्या की आशंका पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने भैंस की टक्कर से बुजुर्ग की माैत होने की बात कही। 

विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances in Agra
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा में 90 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका जताते हुए सूचना वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला नयापुरा निवासी रामबाबू चुरारिया (90) रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे। सुबह परिजनों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका संबंधी पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


परिजनों ने किसी भी प्रकार की हत्या या आपराधिक घटना से स्पष्ट इनकार करते हुए बताया कि वृद्ध की मौत रात में भैंस की टक्कर लगने से हुई है। उन्होंने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed