{"_id":"5c2db1d3bdec22571d7e05e2","slug":"elderly-man-beaten-to-death-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के झगड़े में जूता कारीगर के घर पर हमला, डंडे से पीटकर वृद्ध को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के झगड़े में जूता कारीगर के घर पर हमला, डंडे से पीटकर वृद्ध को मार डाला
Thu, 03 Jan 2019 12:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में बच्चों के झगड़े को लेकर पड़ोसी ने जूता कारीगर के घर पर हमला बोल दिया। जूता कारीगर के वृद्ध पिता की डंडे से पिटाई लगाई। उनके सिर में डंडा मारा, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के दोरैठा नंबर दो निवासी शिवचरन (65) पुत्र नवल सिंह लेदर के बैग बनाने का कार्य करते थे। उनका बेटा रामवीर जूता कारीगर है। वो बुधवार को काम पर गया था। उसकी पत्नी सरिता, मां द्रौपा और पिता शिवचरन घर में थे।
दोपहर में रामवीर का नौ साल का बेटा विशाल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी देशराज के बेटे से उसका झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़ने की आवाज सुनकर शिवचरन बाहर आ गए। उन्होंने बच्चों को अलग कर दिया।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
आरोप है कि शाम को देशराज, उसके दो साले घर में आ गए। उन्होंने गालीगलौज कर दी। शिवचरन ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करने लगे। शिवचरन को डंडे से पीटा। उनके सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह गिर पड़े।
इसकी जानकारी पर बेटा रामवीर आया तो पड़ोसी ने उसके साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी भाग गए। रामवीर पिता को अस्पताल ले गया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने देशराज और उसके दो सालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। वह फरार हो गए।