{"_id":"6a91f3da7ff5e04f2e0fd7d9","slug":"elderly-farmer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-agra-news-c-25-1-agr1008-1145530-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत
Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, खेत से घर लौटते समय हुआ हादसा
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में आगरा-बाह मार्ग स्थित गुर्जा मोड़ पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई।
गुर्जा हरिबक्स, नगला भरी निवासी मुन्नालाल (65) बृहस्पतिवार शाम को खेत की रखवाली करने गए थे। रात में खेत से खाना खाने के लिए घर लौट रहे थे। आगरा-बाह मार्ग पर गुर्जा मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची थाना बसई अरेला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।