{"_id":"6ae6e4c1259990615102d948","slug":"elderly-couple-dies-by-suicide-in-agra-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बुजुर्ग दंपती की मिली लाश: फंदे से लटके थे दोनों के शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बुजुर्ग दंपती की मिली लाश: फंदे से लटके थे दोनों के शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Nov 2026 12:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:35 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई। बुजुर्ग दंपती ने खुदकुशी कर ली। पति का शव दुकान और पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना से परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में रविवार देर रात बुजुर्ग दंपति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 65 वर्षीय शेरू का शव घर में बनी दुकान में जबकि पत्नी मुन्नी देवी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। दोनों की उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की बर्र वाली गली का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपति ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।