{"_id":"5fd78aa28ebc3e3ec77de04c","slug":"elder-brother-murdered-younger-brother-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदद बन गई मौत का कारण, फिरोजाबाद में हुई ऐसी वारदात, स्तब्ध रह गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद बन गई मौत का कारण, फिरोजाबाद में हुई ऐसी वारदात, स्तब्ध रह गए ग्रामीण
Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई की बेटी के हाथ पीले हो जाएं, इसलिए अपनी जमीन पर बैंक से लोन दिलाया, लेकिन छोटे भाई को मदद के बदले मौत मिली। फिरोजाबाद जिले के गांव नगला गेहूं में सोमवार को रिश्तों के कत्ल की ऐसी वारदात हुई, जिससे ग्रामीण स्तब्ध रह गए। बड़े भाई ने मदद करने वाले छोटे भाई की जान ले ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना जसराना के गांव नगला गेहूं निवासी धर्मेंद्र (45 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह का अपने बडे़ भाई श्रीचंद से केसीसी ऋण की किस्त बैंक में न भरने को लेकर रविवार शाम को विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। सोमवार की सुबह सात बजे धर्मेंद्र अपने नलकूप पर गया था। पीछे से श्रीचंद भी पहुंच गया। उसने ईंट से कूचकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला।
संबंधित खबर- रिश्तों का कत्ल: ईंट से प्रहार कर भाई की निर्मम हत्या, बैंक लोन को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र के पुत्र बंटू ने बताया कि ताऊ श्रीचंद की पुत्री की शादी के लिए उसके पिता (धमेंद्र) ने अपनी जमीन पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा जसराना से ऋण दिलाया था। चार साल पहले ढाई लाख रूपये का ऋण दिलाया था। श्रीचंद द्वारा ऋण पैसा न भरने पर बैंक द्वारा बार-बार नोटिस भेजे जा रहे थे।

ऋण की राशि को श्रीचंद ने भरने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। रविवार की शाम भी दोनों में विवाद हुआ था। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया केसीसी ऋण की किस्त को भरने को हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
मृतक धर्मेंद्र के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों में चर्चा थी कि एक तो बड़े भाई की धमेंद्र ने मदद की थी। बदलते में उसे मौत मिली।