फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute In Family Brother Killed In Firozabad Nagala Guhun Crime News

रिश्तों का कत्ल: ईंट से प्रहार कर भाई की निर्मम हत्या, बैंक लोन को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 14 Dec 2020 08:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Dispute In Family Brother Killed In Firozabad Nagala Guhun Crime News
घटनास्थल पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के गांव नगला गेहूं में केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की किस्त जमा न करने पर भाइयों के बीच चल रहा विवाद सोमवार को तूल पकड़ गया। बडे़ भाई ने छोटे भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने अपने ताऊ (मृतक का बड़ा भाई) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
थाना जसराना के गांव नगला गेहूं निवासी धर्मेंद्र (45 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह का बडे़ भाई श्रीचंद से केसीसी ऋण की किस्त बैंक में न भरने को लेकर रविवार शाम को विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत करा दिया। सोमवार की सुबह सात बजे धर्मेंद्र अपने नलकूप पर गया था। 
विज्ञापन



आरोप है कि पीछे से श्रीचंद भी पहुंच गया। जहां दोनों के बीच उक्त मामले को लेकर दोबारा विवाद हो गया। इसके बाद श्रीचंद ने धर्मेंद्र पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके चीखने की आवाज सुनकर पास में स्थित चारागाह की जमीन पर क्रिकेट खेल रहे बच्चे नलकूप की ओर दौड़े। जिन्हें देख आरोपी श्रीचंद मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद

बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों के साथ धर्मेंद्र के परिजन भी नलकूप पर आ गए। लेकिन तब तक धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह, कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। मौके पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा था। 

ग्रामीणों एवं परिजनों से घटना के बारे में जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र बंटू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि केसीसी ऋण की किस्त भरने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है। मुकदमा दर्जकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed