फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   elcticity, bijali

सुबह सात बजे कटौती फिर 11 बजे होती है आपूर्ति

Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
elcticity, bijali
मैनपुरी। सर्दी के बीच हो रही अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है। लोगों को रोस्टर के हिसाब से भी बिजली नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा मोहल्ला मिश्राना, पुरोहिताना, भरतवाल क्षेत्रों में बिजली संकट है।
विज्ञापन

शहर में बिजली व्यवस्था का सर्दी के बीच बुरा हाल हो रहा है। सुबह से रात तक किसी भी समय कटौती शुरू हो जाती है। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह से ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। शाम तक नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती होने के बाद कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में दो दिन से सुबह सात बजे से गायब हुई बिजली सुबह 10-11 बजे ही आती है। उसके बाद दोपहर में एक बजे से चार बजे तक बिजली गायब हो जाती है। बिजली कटौती होने से मोहल्ला मिश्राना, पुरोहिताना, चौथियाना, पुरोहिताना, भरतवाल, बागवान, सोतियाना प्रभावित हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल का कहना है ट्रिपिंग तथा फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति चालू करा दी जाती है।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से मिले बिजली
बिछवां। विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज और सिमरई का बुरा हाल है। दोनों फीडरों से रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है। किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नलकूप भी समय से नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आने और जाने का समय तय नहीं है। किशनपाल सिंह, सुभाषचंद्र, अतुल चौहान, अखंड प्रताप सिंह, पुनीत पांडेय, अजयपाल यादव, संतोष सिंह, मनोज तिवारी, विपिन चौहान ने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं से बकाया बिल के 21 लाख रुपये वसूले
मैनपुरी। बकाया बिल जमा नहीं होने पर चलाए जा रहे सामूहिक अभियान के तहत 25 टीमों ने मंगलवार को 348 घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। एसडीओ और जेई की देखरेख में 25 टीमों ने तीन हजार से अधिक का बकाया होनेे पर 348 घरों के कनेक्शन काट दिए। उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल के 21 लाख रुपये वसूले। अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, जीएसएल भटनागर, एसडीओ ब्रजेश कुमार, संजय शर्मा की देखरेख में चेकिंग टीमों के साथ मौजूद विच्छेदन टीमों केे सदस्यों ने बकाया बिल जमा नहीं होने पर बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं।
बकाया जमा करने को कराएं पंजीकरण
आसान किस्त योजना के तहत बकाएदार उपभोक्ता 31 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया पंजीकरण कराने वाले बकाएदारों को ब्याज माफ होने के बाद बकाया बिल जमा करना होगा। शहरी क्षेत्र में 12 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 किस्तों में बकाया बिल जमा किया जा सकता है।
बिजली चोरी में 45 सौ का जुर्माना
मैनपुरी। बिजली चोरी करने के आरोपी पर स्पेशल जज विद्युत ने 4500 रुपया का जुर्माना लगाया है। भोगांव के पडुआ रोड निवासी महेशचंद्र के मकान का बिजली बिल बकाया होने पर नवंबर 2017 में कनेक्शन काटा गया। दिसंबर 2017 में दोबारा चेकिंग में बिजली चोरी मिलने पर जेई एसके बिंद ने थाना भोगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज विद्युत की कोर्ट में हुई। गवाही के आधार पर महेशचंद्र को बिजली चोरी करने का दोषी पाया गया। स्पेशल जज ने उसको 4500 रुपया जुर्माना की सजा सुनाई। महेशचंद्र के जुर्माना अदालत में जमा करने पर उसको रिहा कर दिया गया।
पचास उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
कुरावली। बिजली विभाग की टीम द्वारा नगर में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मंगलवार को बिजली विभाग की टीम में शामिल रामपाल सिंह, कन्हैया, राजीव कुमार, विजय कुमार, सुमित कुमार द्वारा नगर में बकाया बिजली बिल होने पर कनेक्शनधारकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मोहल्ला कानूनगोयान, घरनाजपुर, भीमनगर, फदऱखाना, वैदनटोला, कौआटोला, महाजनान, सराय में अभियान चलाकर 50 उपभोक्ताओं के बकाए पर कनेक्शन काटे गए।

ओटीएस में हुए 97 पंजीकरण
कुरावली। मंगलवार को विद्युत सब स्टेशन पर बिजली विभाग की टीम द्वारा आसान किस्त योजना के तहत 97 विद्युत उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए गए। विद्युत सब स्टेशन पर जेई विशंभर सिंह के नेतृत्व मेें बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा योजना के तहत 97 विद्युत उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराए गए। जेई विशंभर सिंह ने बताया आसान किस्त योजना के तहत 31 जनवरी तक पंजीकरण किए जाएंगे। उसके बाद बिल जमा नहीं करने वाले बकाएदारों केे खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed