{"_id":"6597f4b4ddbac3795d04ace4","slug":"ekta-club-defeated-rising-star-by-six-wickets-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10307-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एकता क्लब ने राइजिंग स्टार को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एकता क्लब ने राइजिंग स्टार को छह विकेट से हराया
Fri, 05 Jan 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
एकता क्लब ने राइजिंग स्टार को छह विकेट से हराया
- यश गर्ग को मैन ऑफ द मैच किया गया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। क्रिश्चियन मैदान पर खेली जा रहे एसबीआरएल एमपीएल में शुक्रवार को एकता क्लब और साइजिंग स्टार के मध्य मैच खेला गया। एकता क्लब ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। गिरीश राजपूत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
राइजिंग स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। 20 ओवर के मैच में 18.2 ओवर में पूरी टीम मात्र 97 रन के स्कोर पर आउट हो गई। टीम की तरफ से अमन यादव 34, सतनाम 14 और हर्ष 10 के अतिरिक्त एक भी खिलाड़ी दहाई के अंक को नहीं छू सका। एकता क्लब के गेंदबाज यश गर्ग ने चार, कप्तान इमरान खान ने तीन और सत्यम ने एक विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब ने बेहतर बल्लेबाजी की। गिरीश राजपूत ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त अमन यादव ने 34 और सत्यम ने 15 रन का योगदान दिया। एकता क्लब ने मात्र 13 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से प्रखर ने दो और अमित ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच में आंखों देखा हाल सुनील शुक्ला और नीरज यादव ने सुनाया।