फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight year old girl murdered in Firozabad body was hidden by placing a pile of bricks in house

UP: दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची हत्या!... ईंटों का चट्टा लगा छिपाई लाश; दो माह पहले जेल से छूटकर आया आरोपी

Thu, 19 Jun 2025 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 19 Jun 2025 08:27 AM IST
सार

फिरोजाबाद में आठ साल की बच्ची हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने मासूम को मारने के बाद शव को बोरे में भरा और फिर ईंटों का चट्टा लगाकर छिपा दिया। आरोपी समेत चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। आरोपी दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। 

विज्ञापन
Eight year old girl murdered in Firozabad body was hidden by placing a pile of bricks in house
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके में नानी के घर आई आठ वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को बोरे में बांधकर घर के अंदर ही ईंट के चट्टे के पीछे छिपा दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम से लापता बच्ची जब नहीं मिली तो परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शव बरामद कर एक आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। नारखी में मंगलवार शाम सात बजे से लापता बच्ची का शव बुधवार शाम एक मकान में बोरे में बंद मिला। 
विज्ञापन


आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। परिजन की आशंका पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की और शव को कहां ठिकाने लगाया है, इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी के परिवार के तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। मृतका के मामा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस जांच कर रही है।

खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था। मृत बच्ची हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। वह 27 मई को गर्मी की छुट्टियों में थाना नारखी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई थी।

 

युवक ने बच्ची से मंगाई थी चाऊमीन
परिजन की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने कई स्थानों पर खोजबीन की। बाद में परिजन ने बताया कि बच्ची से एक युवक ने चाऊमीन मंगाई थी। पुलिस ने दो सौ मीटर दूर ठेल लगाने वाले से जब पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची 100 रुपये लेकर चाऊमीन लेने आई थी। 

इसके बाद पुलिस ने चाऊमीन मंगाने वाले युवक कौशल को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ पर कौशल ने बताया कि उसने ही गला दबाकर बच्ची की हत्या की है और शव को बोरे में भरकर घर में छिपाया है। 

 

ईंट के चट्टे में मिला बोरा
पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और ताला तोड़ा तो दो कमरे के घर में एक कमरे से लगी दीवार के सहारे लगे ईंट के चट्टे को हटाया तो एक बोरा मिला, जिसमें बच्ची का शव था। 

 

मंगलवार से लापता बच्ची का शव ननिहाल के पास के ही मकान में बोरे में बंद मिला है। आरोपी ने ईंट की दीवार के बीच बोरे को छिपा रखा था। मामले में आरोपी और उसके परिवार के परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया है। दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। तीन पुलिस टीमों का भी गठन किया गया है। सौरभ दीक्षित, एसएसपी

दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है आरोपी
आठ साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी कौशल दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसे चोरी के एक मामले में नारखी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

गर्मी की छुट्टी में ननिहाल आई थी मासूम
उधर, हाथरस में घटना की जानकारी होते ही बच्ची के घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन ननिहाल के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर अपने मामा के घर घूमने आई थी। 

इसी दौरान मंगलवार को मामा के घर के समाने खेलते समय वह लापता हो गई। नारखी थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी करीब तीन महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था। दो महीने पहले वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। साथ ही वह नशे का आदी है।

यह भी पढ़ें: UP: बर्थ-डे गिफ्ट में दोस्त को दी डांसर... रातभर की थी दरिंदगी, गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान; चार्जशीट दाखिल

पुलिस पर किया फायर
आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के गले में पड़ी चेन को बछगांव-रजवाली रोड पर छिपाया है। पुलिस आरोपी को बच्ची की चेन बरामदगी के लिए माैके पर लेकर पहुंची। इस दाैरान चेन के साथ छिपाकर रखे गए तमंचे से आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने काैशल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed