{"_id":"6852869e949f4fa2ee024f2d","slug":"dancer-gifted-as-birthday-surprise-harassment-in-kushinagar-police-files-chargesheet-gorakhpur-news-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बर्थ-डे गिफ्ट में दोस्त को दी डांसर... रातभर की थी दरिंदगी, गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान; चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बर्थ-डे गिफ्ट में दोस्त को दी डांसर... रातभर की थी दरिंदगी, गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान; चार्जशीट दाखिल
Wed, 18 Jun 2025 02:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:58 PM IST
सार
Dancer Assault In Kushinagar: कुशीनगर डांसर दुष्कर्म मामले में जांच पूरी हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। रामकोला इलाके में दो डांसर के साथ दरिंदगी हुई थी। एक डॉक्टर के साथ पांच आरोपी हैं।
विज्ञापन
आरोपी आर्थक सिंह का हथियारों के साथ फोटो वायरल हुआ था।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में डांसरों को असलहे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में हुई दरिंदगी के इस मामले में गोरखपुर के डॉ. विवेक सेठ, बरही कोठी निवासी आर्थक सिंह, कृष तिवारी, अस्वन सिंह और नागेंद्र यादव और कुशीनगर के अजीत सिंह को आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में आरोपी आर्थक सिंह पर दर्ज आर्म्स एक्ट केस को फिर से खोल दिया गया है। घटना, आठ सितंबर 2024 की है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित मकान में पश्चिम बंगाल निवासी दो डांसर रहती थीं।
आरोप है कि रविवार देर रात करीब 11:30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और जबरन डांसरों के कमरे में घुस गए। असलहा निकालकर हवाई फायरिंग करते हुए डांसरों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर एक पड़ोसी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो मनबढ़ों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इस पर दहशत से अगल-बगल के लोगों ने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद मनबढ़, डांसरों को गाड़ी में बैठाकर कप्तानगंज की ओर निकल गए। डांसरों का आरोप है कि रास्तेभर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

एसपी कुशीनगर संतोष मिश्रा ने बताया कि घटना के कुछ दिनों के भीतर ही पुलिस ने जांच कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। मामला अब न्यायालय में है।
गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान
डांसरों के अपहरण होने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई थी। जिनके मकान में डांसर रहती थीं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और गाड़ी का नंबर भी बताया। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया। पता चला कि गाड़ी गोरखपुर में पंजीकृत है। साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। इसी तरह गाड़ी की पहचान हो गई थी। इसके बाद आरोपियों को दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज किया गया।

गोरखपुर के एसपी सिटी की सक्रियता से पकड़े गए थे आरोपी
अभिनव त्यागी घटना के समय कुशीनगर में ही बतौर एएसपी तैनात थे। इस पूरी कार्रवाई में उन्होंने लीड किया था और चंद घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर डांसरों को बरामद कर लिया था। इसी के एक सप्ताह के भीतर अभिनव त्यागी का तबादला गोरखपुर एसपी सिटी के तौर पर हो गया। उन्होंने गोरखपुर जॉइन करने के बाद आर्थक के पुराने केस की जांच भी करवाई। मामले में लापरवाही पर एसएसपी को पत्र लिखा है।

डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म में तीन आरोपियों को मिल चुकी है जमानत
गीडा क्षेत्र के एकला बांध पर पंजाब की दो डांसरों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों (कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार) को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। दो आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

एकला बंधे पर 17 जुलाई की देर रात दोनों डांसरों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक सूरज की तहरीर पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने भी एक सप्ताह के अंदर 25 जुलाई को केस की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी। साथ ही आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी थी।
गीडा इलाके में गैंगरेप की घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। अगली सुबह ही पुलिस ने गिरोह के सरगना बनाए गए नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पंजाब की रहने वाली दो युवतियां बांसगांव इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थीं। दोनों 17 जुलाई की रात कुशीनगर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम खत्म करने के बाद बांसगांव लौट रही थीं। बाइक से लौट रही युवतियों को एकला बंधे के पास जबरन उतारकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
घटना में पुलिस ने एकला निवासी नीरज जायसवाल, जय निषाद, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और सुकलहिया निवासी संत कुमार निषाद उर्फ नाटे को आरोपी बनाया था। गिरोह का सरगना नीरज जायसवाल है। हाईकोर्ट से कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार को जमानत मिल चुकी है। जबकि दो आरोपी जमानत की कोशिश में लगे हैं।