फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight Vegetable Vendors Found Infected In Tajganj By Corona Virus

पूल टेस्टिंग में ताजगंज के आठ सब्जी विक्रेता मिले संक्रमित, मंडी में लगी सैनिटाइजेशन मशीन

Fri, 01 May 2020 09:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 May 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
Eight Vegetable Vendors Found Infected In Tajganj By Corona Virus
कोरोना संक्रमित मरीज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज के आठ सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले हैं। ये सभी बसई सब्जी मंडी से सब्जी और फल लेकर ताजगंज क्षेत्र में बेचते थे। तीन दिन पहले 50 की पूल टेस्टिंग कराई गई थी। इसकी रिपोर्ट में ये आठ पॉजिटिव निकले हैं। इनके अलावा कोतवाली और लोहामंडी में 100 और की जांच हो चुकी है। उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


सिकंदरा में पूल टेस्टिंग नहीं हुई है। यहां चार सब्जी विक्रेता पहले ही संक्रमित मिल चुके हैं। प्रशासन अब सब्जी विक्रेताओं में संक्रमण रोकने के लिए नई योजना बना रहा है। ताजगंज के आठ विक्रेताओं में तीन नई आबादी के निवासी हैं, एक छज्जूपुरा का, दो बसई, एक गुढ़िआई और एक नाहरगंज का है।
विज्ञापन


ये ताजगंज क्षेत्र में शहीद नगर, गोबर चौकी, नई आबादी में सब्जी बेचते थे। क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल ने सब्जी विक्रेताओं को पास जारी कर यूनिफॉर्म वितरित की है। नई योजना के तहत सभी की स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिकंदरा फल व सब्जी मंडी में सैनिटाइजेशन के लिए 500 लीटर की टंकी लगाई गई है। यह मुख्य गेट के बाहर लगी है। इसमें लोगों को ही नहीं, बल्कि वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। मंडी सचिव शिव कुमार राघव के मुताबिक इससे पूर्व 100 लीटर का टैंक लगा था, जो पर्याप्त नहीं था।

सिकंदरा का एक और सिपाही व ताजगंज का रिटायर्ड दरोगा भी संक्रमित मिले
पुलिस में संक्रमण और बढ़ गया है। सिकंदरा में एंटी रोमियो स्क्वैड का सिपाही संक्रमित मिला है। यहां थाने का सिपाही पहले ही संक्रमित मिल चुका है। छत्ता में भी एक सिपाही पॉजिटिव मिला था। ताजगंज के बरौली अहीर निवासी रिटायर्ड दरोगा भी संक्रमित पाए गए हैं।

एसएन और निजी अस्पताल के डॉक्टर नए मरीजों में
हरीपर्वत स्थित एक निजी हॉस्पिटल में अर्जुन नगर निवासी चिकित्सक, एसएन के गल्ला मंडी ताजगंज निवासी चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। एसएन के लॉयर्स कॉलोनी निवासी वार्ड ब्वॉय का बेटा, 108 एंबुलेंस सेवा का अलबतिया रोड निवासी चालक भी पॉजिटिव मिले हैं।

राजा मंडी निवासी युवक संक्रमित मिला है। वह एसएन में नर्सिंग स्टाफ में है। संजय प्लेस स्थित डायलिसिस सेंटर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और यहां का डौकी निवासी टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है।

ककुआ में कारोबारी के परिवार में 10 और मरीज
मलपुरा के ककुआ में हार्डवेयर कारोबारी के परिवार में 10 और मरीज मिले हैं। कारोबारी पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। उन्होंने बुखार आने पर 20 अप्रैल को जांच कराई थी। नए मरीजों में उनकी पत्नी, बच्चे, भाई, भाभी भी हैं। माना जा रहा है कि उनके संपर्क से ही इनमें संक्रमण पहुंचा है। इन सभी ने लक्षण आने पर सैंपल दिए थे।

हॉटस्पॉट के रेड जोन से अधिकतर संक्रमित मिले
नए मरीजों में ज्यादातर हॉटस्पॉट के रेड जोन से हैं। मंटोला की वाल्मीकि बस्ती से चार मिले हैं। आवास विकास से महिला संक्रमित मिली है। वह निजी अस्पताल में भर्ती रही थी। ग्यासपुरा शाहगंज से एक युवक संक्रमित मिला है। हॉटस्पॉट के बाहर से भी मरीज मिले हैं।

गैस एजेंसी का हॉकर, टीबी, गुर्दे के मरीज भी संक्रमित
नए संक्रमितों में दयालबाग की एक एजेंसी का 40 वर्षीय हॉकर भी है। वह दयालबाग का ही निवासी है। उधर, मंटोला निवासी 30 वर्षीय टीबी मरीज और आवास विकास का 20 वर्षीय टीबी मरीज युवक संक्रमित मिले हैं। शाहगंज की 30 वर्षीय गुर्दा रोगी युवती भी पॉजिटिव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed