फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight thousand stickers of a renowned company were recovered from the drug mafia, two warehouses were sealed.

Agra News: दवा माफिया से नामी कंपनी के आठ हजार स्टीकर बरामद, दो गोदाम सील

Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand stickers of a renowned company were recovered from the drug mafia, two warehouses were sealed.
जुबेर के मंटोला स्थित इसी घर से मिले स्टीकर।
आगरा। लखनऊ मुख्यालय की औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा में अस्थमा-सांस रोग की नकली दवा बनाने का खेल भी पकड़ा है। टीम ने दवा माफिया के घर से नामी कंपनियों के 8 हजार प्रिंटेड स्टीकर बरामद किए हैं। स्टीकर लगाकर नकली दवा बाजार में खपाई जा रही थी। मौके से आरोपी फरार हो गया। वहीं टीम ने दवाओं के दो गोदाम भी सील किए हैं। इनके संचालक छापे के समय गोदाम बंदकर भाग गए थे। रविवार को जब्त किए गए कार्टन में 55 तरह की दवाएं मिली हैं। जांच के लिए पांच नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया की नकली-सैंपल दवाओं के अवैध कारोबार की शिकायत पर लखनऊ मुख्यालय की टीम ने पांच जगहों पर छापा मारा। इसमें मंटोला के हींग गली फव्वारा निवासी जुबैर के घर की जांच की गई। मौके फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड स्टीकर मिले हैं। ये दवा अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के इलाज में उपयोग होती है।
विज्ञापन

नकली दवा बनाकर नामी कंपनी के स्टीकर लगाकर अवैध कारोबार किया जा रहा था। आरोपी के परिजन स्टीकर कहां से लाए, कहां छपवाए गए, इसकी जानकारी नहीं दे सके। स्टीकर जब्त कर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फव्वारा के कमला बाजार स्थित माहेश्वरी कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल से लावारिस हाल में रविवार को मिले दवाओं के छह कार्टन में 55 तरह की दवाएं मिली हैं। इनमें से 3.20 लाख रुपये की स्पासमो प्रॉक्सीवन (ट्रामाडॉल) कैप्सूल को छोड़कर बाकी 54 दवाएं फिजीशियन सैंपल की हैं। अधिकांश दवाएं कम मात्रा में हैं। ऐसे में पांच दवाओं के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अन्य दवाओं में एंटीबायोटिक, नींद, पेट दर्द समेत कई बीमारियों की दवाएं हैं। कार्रवाई के दौरान दो गोदाम संचालक भाग गए थे। इन पर फर्म के नाम का बोर्ड नहीं लगा था। टीम ने दोनों गोदाम सील कर दिए। संचालकों के सामने नहीं आने पर दवाओं को जब्त कर लिया जाएगा।

---------------

10 मेडिकल स्टोर-फर्म संचालक रडार पर
लखनऊ मुख्यालय से गठित की गई नौ जिलों के अधिकारियों की टीम ने 35 घंटे तक दवा बाजार में जांच की। टीम के रडार पर 10 मेडिकल स्टोर और फर्म संचालक हैं। पांच स्थानों पर जांच कर कार्रवाई के बाद टीम रिपोर्ट बनाकर लौट गई। इसकी काॅपी स्थानीय औषधि विभाग को भी दी है। 10 मेडिकल स्टोर और फर्म को नोटिस देकर जांच की जाएगी।
-------
इन दवाओं के लिए हैं नमूने
स्पास्मोप्राक्सीवान प्लस, मेगा सीपी 625, बीटाडिन आइनमेंट, यूरोफिल 300, डैपामैक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed