फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight people drown in yamuna river in mathura

यमुना में स्नान करते समय महाराष्ट्र के 8 श्रद्धालु डूबे, जान पर खेलकर सभी को बचाया

Thu, 24 May 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 24 May 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
eight people drown in yamuna river in mathura
सभी सुरक्षित बचाए गए - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन दर्शन करते समय आठ लोग यमुना नदी में डूब गए। चीख-पुकार सनुकर वहां मौजूद अन्य श्रद्घालुओं ने जान पर खेलकर उनकी जान बचा ली। 
विज्ञापन


ये सभी लोग एक परिवार के हैं। परिवार महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाला बताया जा रहा है। हादसा वृंदावन के चीर घाट पर स्नान करते समय हुआ था। 

वृंदावन में अधिक मास के मद्देनजर हजारों श्रद्घालु मौजूद हैं। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के निवासी नागेश्वर राव के परिवार के लोग भी वृंदावन दर्शन करने के लिए आए हुए हैं। 

गुरुवार को सभी लोग चीर घाट पर यमुना में स्नान कर रहे थे। अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से स्नान कर रहे लोग डूबने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। 

तभी वहां मौजूद अन्य श्रद्घालुओं ने यमुना में लोगों को बचाने के लिए छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed