{"_id":"64c6a1b7d14ff7c2110184c7","slug":"eight-nominated-for-occupying-the-uprooted-land-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2520-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पटिया उखाड़ जमीन पर कब्जा करने में आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पटिया उखाड़ जमीन पर कब्जा करने में आठ नामजद
Sun, 30 Jul 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव में पैमाइश के बाद राजस्व टीम के द्वारा भूमि चिह्नित करने के लिए लगाई गई पटिया को उखाड़कर कुछ लोगों ने जमीन पर फिर से कब्जा कर लिया। इस मामले में ग्रामीण ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नीबलपुर गांव निवासी मुन्नालाल ने जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम के आदेश पर बीते 27 जून को राजस्व टीम गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश की, और सीमांकन के लिए एक पक्की पटिया लगवा दी। आरोप है कि आरोपी रामकुमार, रामरहीस, राजेंद्र, महताब सिंह, शीशराम, बृजेश, सुखवीर, सुग्रीव ने दूसरे दिन 28 जून को पटिया को उखाड़कर फेक दिया। साथ ही निशान मिटाकर जमीन पर कब्जा कर लिया। ग्रामीण ने अवैध कब्जा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी अमरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।