फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight New Cow Shelters to Be Ready by June, Space for 3200 Stray Cattle

Agra: जून तक बनेंगे 8 नए गो-आश्रय स्थल, 3200 निराश्रित गोवंश को मिलेगा ठिकाना; सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

Thu, 12 Mar 2026 11:02 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 11:02 AM IST
सार

आगरा जिले में निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए 8 नए गो-आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। 8.6 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इन केंद्रों से 3200 से अधिक गोवंश को संरक्षण मिल सकेगा।

विज्ञापन
Eight New Cow Shelters to Be Ready by June, Space for 3200 Stray Cattle
निराश्रित गोवंश का झुड। संवाद

विस्तार

आगरा की सड़कों पर निराश्रित गोवंश के कारण होने वाले हादसों को रोकने और फसलों को सुरक्षा के लिए जिले में में 5 नए वृहद गो-आश्रय स्थल और 3 नई कान्हा गोशालाओं का निर्माण चल रहा है। इनके जून तक बनकर तैयार होने की संभावना है। इन केंद्रों के शुरू होने से 3200 से अधिक गोवंश के संरक्षण की सुविधा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके पांडेय ने बताया कि 8.6 करोड़ रुपये की लागत से पांच वृहद गो-आश्रय स्थल निर्माणाधीन हैं। ये गोसंरक्षण केंद्र बाह तहसील के फतेहपुरा, विक्रमपुर और बलाई, खेरागढ़ के भिड़ावली और फतेहाबाद के खंडेर में बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अछनेरा, फतेहाबाद और शमसाबाद नगर निकायों में नई कान्हा गोशालाएं भी तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन


सीवीओ ने बताया कि जैतपुर कला विकास खंड के फतेहपुरा में बन रहे आश्रय स्थल का 65 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। वहीं सैंया ब्लॉक के भिड़ावली में 70 फीसदी और बाह के विक्रमपुर में 60 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। इन सभी को जून तक चालू कर दिया जाएगा। बताया कि वर्तमान में विभिन्न आश्रय स्थलों में 21 हजार से अधिक गोवंश हैं। नए केंद्रों के अस्तित्व में आने से जिले में वृहद गो-आश्रय स्थलों की संख्या बढ़कर 13 और कान्हा गोशालाओं की संख्या 6 हो जाएगी। इनके बाद करीब 3200 गोवंश संरक्षण की क्षमता वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed