फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight miscreants arrested for planning robbery and robbery

ढोलना पुलिस ने लूट और डकैती की योजना बनाते 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eight miscreants arrested for planning robbery and robbery
कासगंज। थाना ढोलना पुलिस ने लूट और डकैती की की योजना बनाते 8 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों के कब्जे से कार, दो तमंचा, नशीला पाउडर, चाकू, सहित अन्य सामान बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को थाना ढोलना पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी बिलराम कस्बे के ईदगाह के समीप बदमाशों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने ईदगाह क्षेत्र में घेराबंदी करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में महावीर निवासी आदर्श नगर, रंजीत निवासी गिहार कालोनी थाना भोगांव, विकास निवासी नई मंडी आगरा रोड जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं पांच अन्य बदमाश जनपद एटा के अलीगंज के निकले। इन बदमाशों में रंजीत, मनोज, सनी गिहार, सुभाष, सीटू निवासी मोहल्ला काजी अलीगंज थे। बदमाशों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की कार, दो तमंचा, चार कारतूस, एक किलो नशीला पाउडर, चोरी करने के लिए प्लास, पेचकस, आरी का पत्ता व अन्य सामान बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढोलना के थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप गिरी, एसओजी प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार और स्वाट प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed