फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight family members scorched due to gas cylinder blast in the house in Agra

आगरा में दर्दनाक हादसा: गैस सिलिंडर फटने से घर में लगी आग, आग से परिवार के छह लोग झुलसे, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

Tue, 25 Jan 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 12:10 AM IST
सार

शाहगंज के भोगीपुरा में सोमवार की सुबह तकरीबन सवा आठ बजे हुआ। माना जा रहा है कि लीकेज होने से गैस सिलिंडर में आग लगी, इसके बाद सिलिंडर फट गया। धमाका इतनी तेज हुआ कि मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।  

विज्ञापन
Eight family members scorched due to gas cylinder blast in the house in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहगंज के न्यू प्रकाश नगर में सोमवार सुबह विनोद कुमार के घर में सिलिंडर में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इससे रसोई की छत उड़ गई। दीवार भी ढह गई। हादसे में परिवार के छह लोग घायल हो गए। विनोद का बेटा सुनील 15 प्रतिशत तक झुलस गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि प्रांरभिक तौर पर आग सिलिंडर में लीकेज से लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

न्यू प्रकाश नगर में विनोद कुमार का दो मंजिला मकान है। मकान के भूतल पर विनोद का बेटा संजय और उसकी पत्नी रिंकी रहते हैं। प्रथम तल पर दूसरा बेटा सुनील, उसकी पत्नी दुर्गेश, विनोद, उनकी पत्नी कमलेश, आठ साल का नाती वरुण व मुस्कान रहते हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को परिवार के लोग शादी में गए थे। देर रात लौटकर आए। तब चाय बनाकर पी थी। इसके बाद सोने चले गए। सोमवार सुबह तकरीबन आठ बजे दुर्गेश देवी चाय बनाने के लिए रसोई में गई थीं। उन्होंने जैसे ही माचिस की तीली जलाई आग लग गई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ कर पाते, तेज धमाका हो गया। रसोई की छत उड़ गई। एक तरफ की दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग जुट गए। उन्होंने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। पुलिस ने घायल विनोद, कमलेश, सुनील, दुर्गेश और दो बच्चों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा। सुनील 15 प्रतिशत तक  जल गया है। बाकी मामूली रूप से झुलसे हैं।

एक दिन पहले ही आया था सिलिंडर
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने बताया कि रविवार को ही घर में नया सिलिंडर आया था। आशंका है कि यह सिलिंडर लीक हो रहा होगा। रात में दुर्गेश ने गैस जलाई थी। उसे लीकेज का पता नहीं चला होगा। इससे रसोई में गैस भर गई। घर की खिड़की भी सर्दी की वजह से बंद थीं। परिवार के सदस्यों को लीक का पता नहीं चला। सुबह माचिस की तीली जलाने पर आग लग गई। सिलिंडर भी फट गया। हालांकि सिलिंडर नहीं मिला है। दमकल भी पहुंच गई थी। मगर, तब तक बुझ चुकी थी। 
मोहल्ले में मच गई अफरातफरी
गैस सिलिंडर में धमाके से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय महिलाएं घरों में साफ सफाई कर रही थीं। धमाके की आवाज सुनकर पहले लोग दहशत में रहे। बाद में विनोद के परिवार के सदस्यों की चीखपुकार सुनकर बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed