फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight crore rupees approved for sports college, sports talent will flourish

Agra News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए आठ करोड़ मंजूर, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Sun, 15 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Eight crore rupees approved for sports college, sports talent will flourish
स्पोर्ट्स कॉलेज
आगरा। बजट 2026-27 में आगरा मंडल को खेलों के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हरी झंडी देते हुए शुरुआती चरण में आठ करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। एत्मादपुर क्षेत्र में प्रशासन ने करीब 50 हेक्टेयर भूमि देखी है। उपयुक्त पाए जाने पर यहां बनने वाला स्पोर्ट्स आधुनिक खेल सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था से लैस होगा।
विज्ञापन

बजट की स्वीकृति के साथ ही खिलाड़ियों को अब उच्च स्तरीय प्रशिक्षण अपने ही मंडल में मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 2026-27 में सरकार ने खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का पूरा रोडमैप तैयार किया है। इसी कड़ी में आगरा समेत प्रदेश के 10 मंडलों में नए स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे। इसके निर्माण के लिए सरकार ने 80 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन




शासन को जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
एत्मादपुर क्षेत्र में 50 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बजट में इस कॉलेज के निर्माण के लिए शुरुआती तौर पर करीब 8 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल मैदान, प्रशासनिक भवन, आवासीय सुविधाएं (हॉस्टल) और शिक्षा व्यवस्था एक ही परिसर में विकसित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकास
यह संस्थान केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक में भारत की भागीदारी और पदक संभावनाओं को मजबूत करना है।

वर्जन-
खेल दिग्गजों ने सराहा
- प्रदेश सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है। आगरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी उच्च स्तरीय संसाधनों की है। स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से बेटियों और युवाओं को घर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी। - हेमलता काला, पूर्व अध्यक्ष, चयन समिति भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- मुख्यमंत्री ने खेलों को जो प्राथमिकता दी है, वह अभूतपूर्व है। मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खुलने से प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। यह भविष्य के ओलंपियंस तैयार करने की फैक्टरी साबित होगी।- संजय गौतम, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हॉकी

- आगरा में स्पोर्ट्स कॉलेज का सपना साकार होने जा रहा है। एक ही परिसर में पढ़ाई और खेल की व्यवस्था होने से अभिभावक भी बच्चों को खेल में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। - कमल चौधरी, अध्यक्ष, आगरा हॉकी संघ

स्पोर्ट्स कॉलेज

स्पोर्ट्स कॉलेज

स्पोर्ट्स कॉलेज

स्पोर्ट्स कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed