फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eid

त्योहार पर भी पालिका को नहीं आई सफाई की याद

Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
eid
शहर के मोहल्ला दरीबा में जलभरा से होकर गुजरते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार है। प्रशासन ने मीटिंग कर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में साफ-सफाई करने की वादा किया था लेकिन डीएम के निर्देश के बाद भी पालिका ने अभी तक इस ओर ध्यान तक नहीं दिया। मुस्लिम बस्तियों में गंदगी के ढेर लगे हैं। लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बकरीद पर साफ-सफाई, पेयजल और बिजली आपूर्ति ठीक बनी रहे इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह बहादुर ने मीटिंग कर संबंधित विभागों को निर्देश थे। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पालिका ने सफाई शुरू नहीं कराई। इसे लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी है।
विज्ञापन

महमूद नगर बाल्मीकि बस्ती
यहां बाल्मीकि बस्ती के पास ही मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। घरों के सामने ही पानी भरा हुआ है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। नगर पालिका ने यहां से गुजर रहे नाले की सफाई नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदनगर गली नंबर 22
घरों के पास ही प्लाट में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बकरीद को लेकर लोगों के घरों में तैयारियां चल रही हैं, लेकिन पास में पड़ी गंदगी में जानवर घूमते रहते हैं इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी को लेकर लोगों में आक्रोश है।
न्यू महमूदनगर गली नंबर चार
यहां कुछ लोग झोपड़ी बनाकर निवास करते हैं। उनके पास में ही गंदा पानी भरा है और वहीं गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां के लोगों का कहना था कि यहां सफाई कर्मचारी आता ही नहीं है। इन लोगों को यहां बीमारियां फैलने की भी चिंता सता रही है।
न्यू महमूदनगर गली नंबर 12
यहां लोगों के दरवाजे तक गंदगी फैली हुई है। बकरीद को लेकर जहां घरों में तैयारियां चल रही हैं, वहीं सफाई न होने से लोगों में गुस्सा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार दहलीज पर है, लेकिन प्रशासन ने विकास कार्य नहीं कराए।
मुख्य गली में पानी भर रहा है, जिसके बारे में कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। मजबूरी में लोगों को गंदगी से जूझना पड़ रहा है।
सनी
बकरीद को लेकर तैयारियां चल रही हैं। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई। अब त्योहार पर भी सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शौकीन अली
नगर पालिका को कम से कम त्योहार पर तो सफाई करा देनी चाहिए थी। बकरीद के त्योहार पर भी मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
फहीम
यहां कभी सफाई कर्मचारी नहीं आता है। कई बार शिकायत की गई। त्योहार की तो बात छोड़ो यहां बीमारियां फैलने की आशंका है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

आसिफ
बकरीद पर सभी सफाई कर्मचारियों को अपने-अपने वार्ड में विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं जाकर निरीक्षण करूंगा। गंदगी मिली तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed