फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eid

ईद उल फितर- पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका, ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 23 May 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
eid
कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ईद उल फितर को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सेक्टर व्यवस्था भी प्रभावी रूप से काम करेगी। लोगों से घर में ही नवाज अदा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खुशियां हैं। प्रशासन ने भी इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। शहर और कस्बों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। लॉकडाउन को लेकर प्रभावी चल रही जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू रहेगी। चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहेगा। निर्धारित किए गए प्वाइंट पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। मस्जिदों पर विशेष निगरानी रहेगी। लोग घरों में ही ईद का पर्व मना सकेंगे।
विज्ञापन

किसी को ईदगाहों और मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ईद का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो लोग मनमानी करेंगे, लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे और सामूहिक रूप से कोई आयोजन करेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों से ईद की तैयारियों की जानकारी ली है। पुलिस समाज के धर्मगुरुओं व लोगों से भी बातचीत की।
बाहर से आएगा पीएसी बल
वैसे तो एक प्लाटून पीएसी कासगंज जिले में पहले से ही मौजूद है, लेकिन एक प्लाटून पीएसी दूसरे जनपद से पुलिस ने मांगी है। स्थानीय पुलिस के निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को पीएसी के पर्यवेक्षण में लगाया जाएगा। पीएसीबल के जवान मुस्लिम बस्तियों की गलियों में भी तैनात रहेंगे।

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
शहर में ईद उल फितर को लेकर पुलिस की तैयारियां चाक चौबंद हैं। शनिवार शाम को एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी ने पुलिसबल के साथ बाजारों में निकलकर फ्लैग मार्च किया। लोगों से कहा कि शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी हाल में व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए।
आंकड़े की नजर से-
- 21 सेक्टर जिले में रहेंगे पूरी तरह सक्रिय।
- 8 जोनल मजिस्ट्रेट अपने अपने जोन में रखेंगे नजर।
- 13 प्वांइट कासगंज शहर में निगरानी को बनाए गए।
- 100 सीसीटीवी कैमरे शहर में नए लगाए गए।
वर्जन-
- ईद उल फितर को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed