फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   effigy of jharkhand government burnt by shouting slogans

आरोपी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
effigy of jharkhand government burnt by shouting slogans
मैनपुरी। झारखंड में हिंदू बालिका की जलाकर हत्या करने से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देवी रोड पर झारखंड सरकार का पुतला फूंका। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के सह संयोजक गुड्डन पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता देवी रोड पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करके झारखंड सरकार का पुतला फूंका। गुड्डन ने कहा कि झारखंड में एक बालिका की जलाकर हत्या कर दी गई है। सरकार ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। झारखंड में जंगलराज चल रहा है। रवि शर्मा, राजन कश्यप, सुमित शर्मा, अमित, रामरतन, धर्मेंद्र चौहान, राजेश राजपूत, सत्यप्रकाश मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के ज्ञापन में झारखंड में छात्रा की जलाकर हत्या करने वाले को एफटीसी कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदीप सिंह, रामरतन सिंह, मुकेश सिंह, लवकुश गुप्ता, दीपक मिश्रा, पवन मिश्रा, राहुल सिंह, आरएन पांडेय, संजू चौहान, राजा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरनाहल में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका और थाने पहुंचकर क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया। बालिका को पेट्रोल डालकर जलाकर हत्या करने वाले को एफटीसी कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाने की मांग की। विक्की ठाकुर, परमाल सिंह, अमोल शाक्य, आकाश उपाध्याय, अनुज कुमार, सत्यम चौहान, रजनीश कुमार, उत्कर्ष द्विवेदी, शिवम कुमार दुबे, जयप्रकाश पांडेय, पवनेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में भी पुतला फूंका। प्रशांत यादव, विक्की श्रीवास्तव, किशन दुबे, रिशु दुबे, जितेंद्र, अमन शर्मा, सुनील मिश्रा, दीपक मिश्रा, दिनेश, रवि, रजनीकांत, बबलू, माथुर, आशीष चतुर्वेदी, विमल चतुर्वेदी, विशाल सोलंकी, दुर्गेश दुबे मौजूद रहे।
किशनी में रोडवेज बस स्टैंड पर विहिप, बजरंग दल, आरएसएस व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, राहुल चौहान, मुनींद्र सिंह, सूर्यप्रताप चौहान, आदेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज चौहान, अमित तिवारी, पारस गुप्ता, कृष्णा चौहान, उमाकांत यादव, अंबिकेश तिवारी, रमाकांत गुप्ता, आनंद यादव, राघव बाथम मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकाला
घिरोर। मंगलवार की देरशाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर बालिका को श्रद्धांजलि दी।
नगर अध्यक्ष देवेश कुमार ने कहा कि झारखंड में बालिका को जलाकर मार देने की घटना जघन्य अपराध है। केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। नगर मंत्री शुभम चौहान, यतींद्र जैन, आकाश गुप्ता, मोहन चौहान, नीरज शाक्य, रजनेश बघेल, आकाश, सचिंद्र, सत्यवीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed