फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   effigies of Ravana burnt with laser lights in various areas including Ramlila Maidan On Dussehra in Agra

विजयदशमी पर्व: आगरा में लेजर लाइट से जलेगा 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला, मेला भी लगेगा; तैयारियां पूरी

Mon, 23 Oct 2023 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 01:26 PM IST
सार

विजयदशमी पर्व के अवसर पर आगरा में 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला लेजर लाइट से जलेगा। यहां मेला भी लगेगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
effigies of Ravana burnt with laser lights in various areas including Ramlila Maidan On Dussehra in Agra
Agra News: रावण के पुतले को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दशहरा पर मंगलवार को रामलीला मैदान, वैश्य बोर्डिंग हाउस, आगरा कैंट, नेहरू नगर आदि कॉलोनियों में रावण के पुतलों का दहन होगा। रामलीला मैदान, वैश्य बोर्डिंग हाउस में श्रीराम का बाण लगते ही लेजर लाइट से रावण का पुतला जल उठेगा।

विज्ञापन


दशहरा पर रावण के पुतले दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इसके साथ ही प्रमुख जगहों पर मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानियां ने बताया कि पिछले 40 साल से इस आयोजन को करते आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 41वां आयोजन होने जा रहा है। शुरुआत में तब 8 फीट के रावण का पुतला जलाते थे। इस बार हम 78 फीट का रावण का पुतला जलाएंगे। पहले यह आयोजन सेंट जोंस चौराहे पर किया जाता था। 1998 से वैश्य बोर्डिंग हाउस के अंदर दहन होता है। 24 को दहन और 25 को सदस्यों का सम्मान व भजन संध्या होगी।

105 फीट का रावण

श्री रामलीला मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि इस बार 105 फीट ऊंचा रावण का पुतला लेजर लाइट के माध्यम से जलेगा।

यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी

मेला भी लगेगा

आगरा कैंट में चल रही रामलीला संयोजक राकेश कन्नौजिया ने बताया कि इस बार रेलवे मैदान में 70 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। मेले का भी आयोजन होगा।

शाम को डांडिया

नेहरू नगर क्लब के संस्थापक सतीश गुप्ता ने बताया कि इस बार 42 फीट का पुतला तैयार कराया जा रहा है। 9 बजे के बाद पुतले का दहन होगा, उससे पहले शाम को डांडिया उत्सव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed