फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Effect of Operation Jagriti 35 percent decline in molestation and 14 percent decline in misdeed in Mathura

ऑपरेशन जागृति का असर: मथुरा में छेड़खानी में 35 और दुष्कर्म में 14 फीसदी गिरावट, एडीजी ने जारी किये आंकड़े

Wed, 31 Jan 2024 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

आगरा जोन एडीजी द्वारा जोन स्तर पर जारी किए गए आंकड़ों में सामने आया है कि ऑपरेशन जागृति से महिला अपराधों में कमी आई है।

विज्ञापन
Effect of Operation Jagriti 35 percent decline in molestation and 14 percent decline in misdeed in Mathura
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा में महिला अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है। छेड़खाने के मामलों में 35 और दुष्कर्म के मामलों में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति का प्रभाव माना जा रहा है। आगरा जोन स्तर से यह डाटा जारी किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व मथुरा में ऑपरेशन जागृति के नोडल अधिकारी एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ  द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित मुद्दों पर जागरूकता के लिए समुदाय स्तर पर 1 नवंबर 2023 को ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका मूल उद्देश्य महिलाओं को झूठे मुकदमे दर्ज न कराने को प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत यूनिसेफ, पुलिस एवं अन्य विभागों ने एक मंच पर आते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत, मोहल्लों, स्कूल, कॉलेज आदि में जाकर कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिलाओं, बालिकाओं, स्कूली छात्र/छात्राओं से संवाद किया। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। मथुरा में महिला अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दो वर्ग में की गई समीक्षा
महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा जोन स्तर पर दो वर्ग में की गई। पहले वर्ग में 12 अगस्त 2023 से 31 अक्तूबर तक के दर्ज मामले और उनके सापेक्ष 1 नवंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 तक के बीच दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। इसमें सामने आया कि प्रथम वर्ग में 12 अगस्त 2023 से 31 अक्तूबर तक दुष्कर्म के 21, पॉक्सो एक्ट के 39, छेड़खानी के 72, बहला-फुसलाकर किशोरी/युवतियों को ले जाने के 90 व महिला संबंधी अन्य अपराध 121 दर्ज हुए। इसके सापेक्ष में 1 नवंबर 2023 (ऑपरेशन जागृति की शुरुआत) से 20 जनवरी 2024 तक के दर्ज अपराधों की समीक्षा की गई, जिसमें सामने आया कि जागरूकता के बाद इस अवधि में दुष्कर्म के 18, पॉक्सो एक्ट के 32, छेड़खानी के 47, बहला-फुसलाकर किशोरी/युवतियों को ले जाने के 87 व महिला संबंधी अन्य अपराध 90 दर्ज हुए। इस प्रकार दुष्कर्म के मामलों में 14 और छेड़खानी में 35, पॉक्सो एक्ट में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे वर्ग में 1 नवंबर 2022 से 20 जनवरी 2023 तक की अवधि में दर्ज अपराधों की समीक्षा की गई, जिसमें सामने आया कि इस पिछले वर्ष की तुलना में इतनी अवधि में दुष्कर्म के मामलों में 22 और छेड़खानी में 14, पॉक्सो एक्ट में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed