{"_id":"61e0862e6506bd5ca22711ed","slug":"effect-of-corona-half-the-tourists-left-on-taj-in-six-days-agra-news-agr521164018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर : ताज पर छह दिन में आधे रह गए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर : ताज पर छह दिन में आधे रह गए सैलानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में तेजी से कमी नजर आने लगी है। नए साल के पहले दिन ताजमहल पर जहां 38 हजार सैलानी पहुंचे थे, वहीं बृहस्पतिवार को महज 5527 सैलानियों ने ताजमहल देखा। बीते 6 दिनों से ही ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या आधी रह गई। कोरोना संक्रमण के कारण देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू, वीक एंड कर्फ्यू जैसे कदमों के कारण ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। इसका असर पर्यटन उद्योग पर पड़ा है। क्रिसमस से नए साल के बीच शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए मारामारी थी, वहीं अब कमरे खाली पड़े हैं।
ताजमहल के साथ आगरा किला में भी पर्यटकों की संख्या कम हुई है, लेकिन सबसे बुरा असर छोटे स्मारकों पर पड़ा है। अकबर के मकबरे पर दो से तीन हजार सैलानी पहुंच रहे थे, लेकिन अब केवल 423 सैलानी ही बृहस्पतिवार को पहुंचे। फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, रामबाग, महताब बाग और मरियम का मकबरा स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या में और कमी देखने को मिली है।
6 दिन में ऐसे कम हो गए सैलानी
दिन पर्यटक
8 जनवरी 10076
9 जनवरी 10657
10 जनवरी 6636
11 जनवरी 6129
12 जनवरी 5810
13 जनवरी 5527
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 5527
आगरा किला 1934
सिकंदरा 423
एत्माद्दौला 180
महताब बाग 100
रामबाग 67
मरियम टूम 47
केवल 15 दिनों के अंदर पर्यटन उद्योग के हालात बदल गए। एक जनवरी तक पर्यटकों की भीड़ थी, पर तेजी से फैले कोरोना संक्रमण से अब सन्नाटा है। यही हालात रहे तो बिजली का बिल भी नहीं निकल पाएगा। - राकेश चौहान, अध्यक्ष होटल एसोसिएसशन
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक तो कोरोना काल से नहीं आ रहे। जो चुनिंदा पर्यटक आ रहे थे, अब वह भी कम हो गए। भारतीय पर्यटक गाइड के जरिए घूमते ही नहीं, ऐसे में फाके की स्थिति बन गई है। दो साल से गाइड भुखमरी के कगार पर हैं। - शमशुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन