{"_id":"5e2731028ebc3e4b303c8b28","slug":"education-teachers-mainpuri-news-agr4258898112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन
21एमएनपी-08-जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मौजूद धरने में मौजूद शिक्षक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शिक्षक महासंघ के बैनर तले मंगलवार को जिले के शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रणवीर सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार करीब तीन वर्ष के कार्यकाल में निरंतर शिक्षक व शिक्षा विरोधी शासनादेश जारी कर अध्यापकों का उत्पीड़न कर उन्हें अपमानित करने का कार्य कर रही है। शिक्षक महासंघ के संयोजक कृष्णानंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों के मौलिक अधिकारों का हनन कर शिक्षकों को पुन: गुलामी की तरफ धकेल कर छात्र-छात्राओं को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। लेकिन शिक्षक सरकार की इस मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे। संघ के सह संयोजक राजेश पांडेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रेरणा एप लागू कर शिक्षकों पर जो अविश्वास किया है उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि यह सरकार विद्यालयों में समस्याएं उत्पन्न करने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं कर रही है।
इस अवसर पर अरुण यादव, सतेंद्र सिंह, अवनीश शुक्ला, ओम किशोर दुबे, विपिन पाल, श्रीचंद्र यादव, राजेश यादव, प्रेमप्रकाश शाक्य, शयामकिशोर पाठक, अनुपम चौहान, सुखेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना चौहान, पुष्पा यादव, मनोज कश्यप, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मुकेश यादव, डॉ. शकुंतला यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
सहायता प्राप्त कॉलेजों में लटके दिखे ताले
मैनपुरी। शिक्षक महासंघ के धरना प्रदर्शन में सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के सहायता प्राप्त कॉलेजों में ताला लटकता देखा गया। धरना प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षकों की तरफ से जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव, जिला मंत्री मुकेश चौहान, अशोक यादव, सतेंद्र यादव, यदुवीर नरायण दुबे, राघवेंद्र सिंह सिसौदिया, कमल पांडेय, विजय पीटर, गौरव राठौर, शिशुपाल सिंह चौहान, डॉ. सरोज यादव, डॉ. मिलाप सिंह यादव, ज्ञान प्रभा, रेखा यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बेसिक से 423 शिक्षकों ने लिया अवकाश
मैनपुरी। धरना प्रदर्शन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अवकाश लिए। बीएसए कार्यालय में दर्ज रिकार्ड के अनुसार किशनी में सर्वाधिक 130, करहल व घिरोर में 80- 80, मैनपुरी में 30, बरनाहल में 29, कुरावली में 20, जागीर में 19, नगरक्षेत्र में 14 व बेवर में सबसे कम मात्र एक शिक्षक मंगलवार को अवकाश पर रहा।