फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education, school

एडेड स्कूलों में होगी सेवानिवृत्त शिक्षकों की तैनाती

Sat, 25 Jan 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
education, school
मैनपुरी। अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में रिक्त चल रहे प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के पद पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को तैनाती दी जाएगी। इसके लिए प्रवक्ता को प्रतिमाह 20 हजार रुपये तथा सहायक अध्यापक को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों से जिला विद्यालय निरीक्षक ने सेवानिवृत्ति के समस्त अभिलेखों के साथ 31 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपने आवेदन निर्धारित तिथि के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की तैनाती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षक निर्धारित अवधि में अपना आवेदन कर दें। निश्चित ही इस पहल से माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा का सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed