{"_id":"5ff4a7aa8ebc3e340557c19b","slug":"education-kasganj-news-agr4751054121","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी- बदल गई विद्यालयों की सूरत, जिलेभर में स्मार्ट क्लास से शिक्षा को मुकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी- बदल गई विद्यालयों की सूरत, जिलेभर में स्मार्ट क्लास से शिक्षा को मुकाम
विज्ञापन
कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगा प्रोजेक्टर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना काल में प्रभावित हुईं व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की हर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास में शिक्षा विभाग भी जुड़ा हुआ है। शिक्षा विभाग में शिक्षण व्यवस्था की मजबूत पहल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दिखाई दी है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू हो गईं हैं। घर में बालिकाएं और स्कूल में शिक्षक प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। विषयवार ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।
जिले में बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कोरोना के कारण बालिकाओं को पढ़ाई के लिए तो नहीं बुलाया जा रहा लेकिन पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए हर कोशिश में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा हुआ है। जिले के सभी बालिका विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है और प्रति सप्ताह इसकी मॉनिटरिंग भी हो रही है कि कितनी बालिकाओं को किस स्तर तक कोर्स पूरा करा दिया गया है। मानसिक दक्षता परीक्षण किस तरह कराया जा रहा है। विद्यालयों में प्रोजेक्टर लगाए जा चुके हैं। यह प्रोजेक्टर हाईटेक हैं और ऑनलाइन भी जुड़े हुए हैं।
स्मार्ट टीवी और आरओ से भी लैस
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र एवं फरीदपुर में शिक्षा और मिशन शक्ति से जुड़े कार्यक्रमों को दिखाने के लिए बीएसए अंजली अग्रवाल की पहल पर दो स्मार्ट टीवी भी लगे हैं। इसके अलावा अमांपुर, फरीदपुर, गंजडुंडवारा के बालिका विद्यालय में क्षेत्रीय विधायकों की पहल पर आरओ प्लांट भी लगा दिए गए हैं। जबकि अन्य विद्यालयों में स्मार्ट टीवी और आरओ प्लांट के लिए अभी कोशिश चल रही है।