फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education

57 शिक्षकों पर लटकी चयन निरस्त की तलवार

Tue, 08 Dec 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
education
कासगंज। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के तहत मिले शिक्षक अभ्यर्थियों में से 57 अभ्यर्थियों पर चयन निरस्त की तलवार लटक गई है। बुधवार से दो दिन इनके प्रमाणपत्रों का फिर से मिलान किया जाएगा। इन्हीं दिनों में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को भी काउंसिलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत दूसरे चरण में जिले को मिले 884 शिक्षकों में से 57 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एवं सूची में अंकों आदि की विसंगतियां सामने आई थी। इसके बाद इन अभ्यर्थियों को 5 दिसंबर को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। शासन से इन अभ्यर्थियों के अंकपत्र व सूची के अंकों व अन्य विसंगतियों की जांच करने के निर्देश मिलने के बाद विभाग ने मंगलवार व बुधवार को इनकी फिर से काउंसिलिंग का समय निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग अब यह देखेगा कि आवेदनपत्र में जो अंक भरे गए हैं वे मूल प्रमाणपत्र से कम हैं या अधिक। यदि अंक कम हैं तो इनको मानवीय भूल मानकर क्लीन चिट दे दी जाएगी। जबकि जिनके अंक अधिक होंगे उनको हेरफेर का दोषी मानते हुए चयन निरस्त कर दिया जाएगा। विभाग ने काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहने वाले 60 अभ्यर्थियों को नए सिरे से काउंसिलिंग में शामिल करने का मौका दिया है। अब ये अभ्यर्थी मंगलवार व बुधवार को अपनी काउंसिलिंग कराने के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थिति होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed