{"_id":"5ee104408ebc3e43211c8706","slug":"education-kasganj-news-agr4454929127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझी अनामिका की पहेली, अब जालसाजों की गिरफ्तारी बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझी अनामिका की पहेली, अब जालसाजों की गिरफ्तारी बनी चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम हुए फर्जीवाड़े के प्रकरण में असली अनामिका की पहेली सुलझते ही अब जालसाजों की गिरफ्तारी को पुलिस ने सीधा टारगेट बना लिया है। जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जहां एक ओर मुखबिर तंत्र का जाल बिछाया है वहीं मैनपुरी के अलावा अन्य जिलों में भी संदिग्धों को निशाने पर ले लिया है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है और संदिग्धों के इशारे पर अलीगढ़, फर्रुखाबाद है।
कासगंज में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी करने वाली फर्रुखाबाद के गांव रजपालपुर की सुप्रिया पुलिस जेल में है। पुलिस दो मुख्य पहलुओं पर इस प्रकरण की जांच में जुटी हुई थी। पहला तो सबसे पहले दो जालसाजों की गिरफ्तारी का पहलू था और दूसरा पहलू असली अनामिका कौन यह सुलझाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन गोंडा में असली अनामिका के मिल जाने के बाद अब अनामिका की पहेली सुलझ गई है। अब पुलिस के सामने सिर्फ मैनपुरी के जालसाज राज और अमरकांत की गिरफ्तारी की चुनौती है। दोनों ही जालसाज पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों ही जालसाजों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सोरों पुलिस ने गोंडा पुलिस से मांगा रिकॉर्ड
सोरों कोतवाली पुलिस ने असली अनामिका की पहली सुलझने के बाद गोंडा पुलिस से संपर्क किया। वहां हुई विधिक कार्रवाई की जानकारी ली। गोंडा पुलिस के माध्यम से सोरों पुलिस ने असली अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों की प्रतियां भी मांगी हैं। हालांकि गोंडा पुलिस ने सोरों पुलिस को स्पष्ट किया है कि अभी तक वहां मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विवेचना में शामिल होंगे अन्य जिलों की फर्जी अनामिका के दस्तावेज
पुलिस ने अलीगढ़, मैनपुरी, गोंडा के अलावा सहारनपुर सहित अन्य कई जिलों से फर्जी अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों की प्रतियां मांगी। क्योंकि प्रदेश में सिर्फ कासगंज में ही अनामिका के नाम पर नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका सुप्रिया की गिरफ्तारी हुई। इसलिए पूरे प्रकरण की जांच मुख्य रूप से कासगंज की सोरों पुलिस द्वारा की जा रही है।