{"_id":"5d29dd9a8ebc3e6c9f0f7163","slug":"education-agra-news-agr395874473","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन के लिए काउंसलिंग कराने पहुंचे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन के लिए काउंसलिंग कराने पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन
स्काउट गाइड भवन में शिक्षक समायोजन की काउंसिलिंग में मौजूद बीएसए विजय प्रताप सिंह
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा में शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में 108 शिक्षकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने अपनी उपस्थिति में ही समायोजन के लिए दिव्यांग और महिला शिक्षिकाओं से विकल्प भराए। जिले की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को जिला स्काउट गाइड हॉल में समायोजन के लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं की काउंसलिंग कराई गई।
काउंसलिंग में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 94 तथा प्राथमिक विद्यालय के 14 सरप्लस शिक्षक शामिल हुए। काउंसलिंग कार्य के लिए बीएसए ने स्काउट गाइड हॉल में तीन टेबल लगवाई थीं। पहली टेबल पर खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, दूसरी पर मनींद्र सिंह यादव तथा तीसरी पर रामशंकर कुरील जिम्मेदारी निभा रहे थे। देर शाम तक काउंसलिंग का कार्य पूरा किया गया।
खंड शिक्षाधिकारियों की लापरवाही भी नजर आई
मैनपुरी। काउंसलिंग के दौरान बीएसए के पास कई मामले ऐसे पहुंचे जिनमें सीनियर शिक्षक के स्थान पर जूनियर शिक्षक का नाम सरप्लस में दर्ज कर दिया गया। बाद में बीएसए के निर्देश पर उसमें संशोधन किया गया।