फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Educate street food vendors on food safety and hygiene

Agra News: स्ट्रीट फूड वेंडरों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के गुर सिखाए

Mon, 16 Feb 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Educate street food vendors on food safety and hygiene
सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड वेंडर को शपथ दिलाते हुए सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघ
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रविवार को सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड वेंडरों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नाखून और बाल कटे हुए हों, एप्रन पहनकर ही खाद्य सामग्री बनाएं। तंबाकू का सेवन करते हुए सामग्री बनाना या परोसना बंद करें। यह गंदगी का कारण बन सकता है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि साफ-सफाई और एप्रन-ग्लब्स में सामग्री परोसने से ग्राहक आकर्षित होते हैं, जिससे बिक्री भी बढ़ती है। उन्होंने आयुष्मान योजना, स्वनिधि-मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने की भी अपील की। उन्होंने इंदौर की तर्ज पर नाइट स्ट्रीट बाजार लगवाने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। करीब 1380 वेंडरों को स्वच्छता किट बांटी गई हैं। वेंडरों के यहां निरीक्षण कर साफ-सफाई का आकलन किया जाएगा। इस दाैरान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य एसएस हैदर आबिदी, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान और एफएसएसएआई प्रबंधक निमांशी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये भी दी जानकारी :
- स्टॉल के आसपास सफाई करें, डस्टबिन रखें
- स्वास्थ्य जांच कराएं, बीमार होने पर इलाज कराएं
- अच्छी गुणवत्ता वाले सामान का उपयोग करें
- सामग्री बनाने-परोसने पर हाथों को साबुन से साफ करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed