{"_id":"6aff62d2110c88a8aa0c12c6","slug":"edited-10-bigha-of-land-burnt-to-ashes-due-to-fire-agra-news-c-25-1-agr1008-1217497-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आग से 10 बीघा रकबे की करब जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आग से 10 बीघा रकबे की करब जलकर राख
Fri, 20 Nov 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बाह: जैतपुर के लखनपुरा जागीर गांव में बाजरा की करब से उठती आग की लपटें
बाह। जैतपुर के लखनपुरा जागीर गांव में बुधवार देर शाम 10 बीघा रकबे की बाजरा की करब से आग की लपटें उठने पर ग्रामीण किसानों में अफरा तफरी मच गई। आग बुझने तक करब के 200 बंडल जल कर राख हो गए।
जैतपुर के लखनपुरा जागीर गांव में बुधवार देर शाम अलवेले राजपूत एवं रमेश राजपूत के 10 बीघा रकबे के खेत में पैदा हुई बाजरा की करब रखी थी। अलवेले राजपूत ने बताया बुधवार शाम 5.30 बजे वह खेत पर गए थे। तब आग नहीं लगी थी। घर पहुंचने पर आग लगने की सूचना पर दौड़ पड़े। आस पास के किसानों की मदद से आग पर काबू पाते, तब तक करब के 200 बंडल जल कर राख हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से दूसरे किसानों की करब तक आग की लपटें पहुंचने से बच गई। उन्होंने तहसील प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।