फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earthquake in UP tremors felt in agra people panicked came out of the house

Earthquake in UP: आगरा में भूकंप के झटके, घर और ऑफिस से बाहर भागे लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

Tue, 03 Oct 2023 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

आगरा में दोपहर करीब 2.55 बजे जब भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो लोगों में दहशत फैल गई। घर और कार्यालय को छोड़कर लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Earthquake in UP tremors felt in agra people panicked came out of the house
भूकंप के झटके - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में मंगलवार दोपहर में 30 मिनट के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 6.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता के भूकंप का असर आगरा तक महसूस किया गया। दोपहर में 2.51 बजे कुछ सेकेंड तक बहुमंजिला इमारतों के साथ कालोनियों में रहने वाले लोग भूकंप के झटकों के दौरान दहशत में आ गए और दौड़कर घरों के बाहर निकल आए। आगरा में आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी में बनी सीस्मो-इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लैब ने जमीन के अंदर हुई हलचल को रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन


संजय प्लेस, दयालबाग, फतेहाबाद रोड, जयपुर हाउस, प्रताप नगर समेत शहर की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग दोपहर में भूकंप के झटकों से दहशत में आ गए। इमारतों के हिलते ही वह नीचे उतर आए। किसी के घर का झूमर हिलता दिखा तो कोई पंखा हिलता हुआ देखकर नीचे दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा: पड़ोसी दरवाजे पर पत्थर फेंकता था, शिकायत की तो निकाली लाइसेंसी बंदूक; जीजा-साले को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन



भूकंप के केंद्र नेपाल से आगरा की लैब 400 किमी दूर
बिचपुरी स्थित आरबीएस कॉलेज में बनी सीस्मो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लैब के प्रभारी वेदव्रत पुंडीर ने बताया कि आगरा में जमीन के नीचे हुई हलचल रिकॉर्ड की गई है। भूकंप के केंद्र नेपाल से आगरा की लैब 400 किमी दूर है। यहां रिक्टर पैमाने पर 2.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके दर्ज हुए हैं। लैब में प्राप्त आंकड़ों का विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -   यूपी: मौसी के घर आई युवती ने की ऐसी हरकत, मौसा का छूटा पसीना; एक ही रात में लगा 13.50 लाख रुपये का झटका


तब समझ आया कि ये भूकंप है...
मंगलम स्टेट निवासी महिला भावना ने बताया कि  'मैंने भूकंप के अच्छी तरह एहसास किया। मैं उस समय कुर्सी पर बैठी हुई थी, तभी कर्सी हिलने लगी। पहले तो वहम समझा फिर चोरों ओर नजर भी दौड़ाई, तब समझ आया कि भूकंप के झटके लगे हैं।'









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed