फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neighbor used to throw stones at the door complained shot jija and Brother-in-law

आगरा: पड़ोसी दरवाजे पर पत्थर फेंकता था, शिकायत की तो निकाली लाइसेंसी बंदूक; जीजा-साले को मारी गोली

Tue, 03 Oct 2023 08:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 08:48 PM IST
सार

नगला मोहनलाल में उस समय बवाल मच गया, जब पत्थर फेंकने का विरोध करने पर फायरिंग कर दी गई। आरोपी ने जीजा और साले में गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
neighbor used to throw stones at the door complained shot jija and Brother-in-law
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नगला मोहनलाल स्थित सुमित नगर में (ट्रांस यमुना) मंगलवार सुबह घर पर ईंट-पत्थर फेंकने के विरोध पर एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से पड़ोसी जीजा-साले को गोली मार दी। कई राउंड फायरिंग से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपी युवक, उसके भाई और पिता को हिरासत में लिया है। बंदूक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


नगला मोहनलाल निवासी अनिल कुमार पंजाब में जूते का काम करते हैं। घर में पत्नी सीमा और दो बच्चे रहते हैं। भाई अजय ने बताया कि तीन महीने से रोजाना घर पर कोई ईंट-पत्थर फेंकता था। छत पर जाने पर कोई नजर नहीं आता था। पिछले दिनों उन्हें पता चला कि पड़ोस में रहने वाले जयवीर के घर से पत्थर फेंके जाते हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले अनिल घर आया था। वह पड़ोसी पर नजर रख रहे थे। सोमवार रात को भी पत्थर फेंका गया। आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाया। जयवीर के घर से ही पत्थर फेंकने का पता चला। मंगलवार सुबह अनिल बरहन निवासी अपने साले संतोष के साथ जयवीर के घर पहुंचे। पत्थर फेंकने की शिकायत की। उनके साथ मोहल्ले के 2-3 लोग और थे। उन्होंने वीडियो दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पड़ोसी परिवारों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी जयवीर का बेटा पुष्पेंद्र और मुनेंद्र झगड़ा करने लगे। मुनेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक 6 राउंड से अधिक गोली चलाईं। इससे अफरातफरी मच गई। अनिल के सिर और संतोष के कमर के पास से गोली निकल गई। वह जख्मी हो गए। चीखपुकार मचने पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले गए।

लाइसेंस होगा निरस्त
एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मामले में अनिल पक्ष की तहरीर पर पुष्पेंद्र, उसके भाई मुकेंद्र, पिता जयवीर, पत्नी और बहन के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुष्पेंद्र, मुकेंद्र और जयवीर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। लाइसेंस पुष्पेंद्र के नाम पर है। इसे निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। वहीं आरोपी परिवार ने पत्थर फेंकने की बात गलत बताई।

नाली नहीं ठीक कराने पर मान रहे रंजिश

अनिल के भाई अजय ने बताया कि घर के सामने नाली ठीक है। वहीं पुष्पेंद्र के घर के बाहर नाली टूटी पड़ी है। इससे जलभराव होता है। पुष्पेंद्र नाली ठीक कराने के लिए अनिल के परिवार से कहता है। उन्होंने अपने घर के सामने की नाली खुद ही सही कराने के लिए बोल दिया। इससे ही वो रंजिश मानता है। उन्होंने कुछ दिन पहले कुछ बच्चों को भी पकड़ा था। वह पत्थर फेंक रहे थे। बच्चों ने बताया था कि पुष्पेंद्र के कहने पर ऐसा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed