फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   earth shaking walls are bursting 151 houses are standing on jacks people are scared in Agra

UP: कांप रही धरती, फट रहीं दीवारें... जैक पर टिके 151 मकान, आगरा के इस इलाके में डरे लोग; घर में नहीं सो रहे

Thu, 19 Dec 2024 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 12:45 PM IST
सार

आगरा के मोती कटरा इलाके में लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। यहां धरती कभी भी कांप उठती है। अलमारियों में रखा सामान गिर जाता है। दीवारों में दरारें आने लगती हैं। वजह है जमीन के अंदर चल रही टनल बोरिंग मशीन, जो मेट्रो की सुरंग के लिए खुदाई कर रही है। 
 

विज्ञापन
earth shaking walls are bursting 151 houses are standing on jacks people are scared in Agra
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मोती कटरा में सुरंग खोद रही टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के कुओं से टकराने से मकान हिल रहे हैं। इससे ही दरारें आई हैं। नुकसान से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने खुदाई रोक दी है। इन रुकावटों का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने के बाद आगे की खुदाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जिस प्रखर ने बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान का दिया शपथपत्र, उनके यहां ED का छापा क्यों?
विज्ञापन


 

151 मकानों में दरारें आई
मोती कटरा में मेट्रो ट्रेन की सुरंग बनाने से 151 मकानों में दरारें आई हैं। इन मकानों में दरार आने के बाद आईआईटी की टीम ने सर्वे किया। इसमें मकानों में दरार की बड़ी वजह कुएं होना बताया है। यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि टोपोग्राफी (जमीन के अंदर आकार-आकृतियों के अध्ययन करने की विधि) में यहां कुओं को पाटकर मकान बनाने के साक्ष्य मिले हैं। कुओं की गहराई करीब 100 फीट तक है। मेट्रो के लिए सुरंग बनाने का कार्य करीब 50 फीट नीचे हो रहा है। 

ये भी पढ़ें -  यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: जिस कार ने ली चार लोगों की जान, उसमें मिली शराब की बोतल और गिलास...विधायक का VIP पास
 
विज्ञापन

इसलिए हो रहा कंपन
उन्होंने बताया कि कुएं के लिए ईंटों से बनी गोलाकार दीवार से टीबीएम के टकराने से तेज कंपन हो रहा है। इसके चलते ही मकानों में दरार आ रही है। इसके चलते 39 मकान खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के बाद यूपीएमआरसीने और नुकसान से बचाने के लिए टीबीएम से खुदाई बंद कर दी है। अभी इस क्षेत्र में एक ही टीबीएम खुदाई कर रही है, दूसरी टीबीएम 700 मीटर आगे निकल चुकी है।

ये भी पढ़ें -  सत्संग सुनाया फिर कत्ल: चारपाई से बांधे हाथ, मुंह में ठूसा कपड़ा...महिला को दी भयानक मौत, दोषी को आजीवन कारावास
 
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने शुरू किया कार्य
इन रुकावटों को दूर करने के लिए तकनीकी टीम ने कार्य शुरू कर दिया है। ये पूरा होने के बाद ही टीबीएम आगे की खुदाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed