फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earrings stolen from woman in market in broad daylight

Agra News: बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों का दुस्साहस...कुंडल लूटकर महिला को किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Nov 2025 07:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Nov 2025 07:44 PM IST
सार

महिला मेडिकल स्टोर पर जा रही थी। रास्ते में बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही कानों से कुंडल खींचकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Earrings stolen from woman in market in broad daylight
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-वन में रविवार दोपहर दवा लेने निकली एक महिला के कान से बाइक सवार बदमाश कुंडल खींचकर फरार हो गए। वारदात भरे बाजार में हुई। घटना के बाद पीड़िता चौकी पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


जी ब्लॉक फेस–2 निवासी शकुंतला देवी दोपहर करीब एक बजे सी ब्लॉक स्थित मेडिकल स्टोर की ओर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि सैयद कट के पास पीछे से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने उनकी राह रोक ली। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर दोनों कानों से कुंडल खींच लिए। 
विज्ञापन


दर्द से चीखती हुई महिला के कानों से खून बहने लगा। मौके पर कुछ लोग जुटे, लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाकर भाग निकले। कुंडल की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक है। घटना से सहमी महिला ने बेटे रोहित को पूरी बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ट्रांस यमुना पुलिस चौकी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सहयोग करने के बजाय उन्हें धमकाया और गंभीरता से बात नहीं सुनी। पुलिस पीड़िता को साथ लेकर घटनास्थल गई, लेकिन वहां जिस दुकान पर सीसीटीवी लगा है, वह बंद मिला, जिससे फुटेज नहीं देखा जा सका।


थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़िता बुजुर्ग महिला हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों खंगाला। लेकिन अभी तक घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed