{"_id":"6847a4f9496324f6ac00ba31","slug":"earlier-there-was-high-court-now-there-is-waiting-for-the-division-bench-advocates-will-now-protest-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पहले जहां था हाईकोर्ट, अब वहां खंडपीठ का इंतजार; अधिवक्ता अब करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पहले जहां था हाईकोर्ट, अब वहां खंडपीठ का इंतजार; अधिवक्ता अब करेंगे आंदोलन
Tue, 10 Jun 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:52 AM IST
सार
आगरा के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री के बयान का विरोध किया। इतना ही नहीं वे इस मामले में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना के लिए आगरा के अधिवक्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। यदि स्थापना नहीं हुई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। ये बातें उच्च न्यायालय खंडपीठ संघर्ष समिति के संयोजक अरुण सोलंकी ने कही।
विज्ञापन
Trending Videos
वह रविवार को दीवानी स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में विभिन्न बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आगरा को खंडपीठ स्थापना के लिए उचित स्थान माना गया था। इसके बावजूद खंडपीठ स्थापित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खंडपीठ स्थापना की सूची में सबसे ऊपर मेरठ होने के बयान का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने खंडपीठ स्थापना के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कानून मंत्री से मिलने का प्रस्ताव रखा।
साथ ही अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए आगरा मंडल के सभी जिले के बंद के आह्वान का प्रस्ताव रखा। इस विषय में अगली बैठक 13 जून को रखने की बात कही। इस दाैरान सुभाष बाबू परमार, गिरीश पाठक, राजीव सोनी, आरके नीलम, नरेंद्र पाल सिंह, महताब सिंह, बृजराज सिंह परमार,सर्वेश कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र सिंह धाकरे आदि अधिवक्ता माैजूद रहे।
जनमंच ने भी जताया आक्राेश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के खंडपीठ की दाैड़ में सबसे आगे मेरठ होने के बयान का विरोध किया। दीवानी के गेट नंबर दो पर प्रदर्शन किया। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि खंडपीठ आगरा अधिकार है। अधिवक्ता इसे लेकर ही रहेंगे। इस दौरान पवन गुप्ता, प्रदेश कुमार यादव, सतीश, चौधरी हरदयाल सिंह, शिव कुमार सैनी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के खंडपीठ की दाैड़ में सबसे आगे मेरठ होने के बयान का विरोध किया। दीवानी के गेट नंबर दो पर प्रदर्शन किया। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि खंडपीठ आगरा अधिकार है। अधिवक्ता इसे लेकर ही रहेंगे। इस दौरान पवन गुप्ता, प्रदेश कुमार यादव, सतीश, चौधरी हरदयाल सिंह, शिव कुमार सैनी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
