फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eagle faulted power line Due to this power supply of 1200 houses got stalled

बाज ने कर दिया 1200 घरों में अंधेरा: आसमान के शिकारी ने अर्थ और फेस को मिलाया, चिंगारी के साथ हुआ फाल्ट

Sun, 23 Jul 2023 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 01:24 PM IST
सार

आसमान के शिकारी कहे जाने वाले बाज ने फिरोजाबाद में ऐसा विद्युत फाल्ट कराया कि 1200 घर अंधेरे में डूब गए। भीषण गर्मी में बिजली के जाने से लोग तिलमिला गए। 
 

विज्ञापन
eagle faulted power line Due to this power supply of 1200 houses got stalled
demo image

विस्तार

फिरोजाबाद शहर में एक बाज ने बिजली की लाइन में फाल्ट कर दिया। इससे 1200 घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिस समय बिजली सप्लाई बंद हुई, वह समय शहर में पानी सप्लाई का था। बिजली कटौती से पानी सप्लाई प्रभावित हुई, वहीं एक घंटे तक लोग गर्मी से बेहाल रहे।

विज्ञापन


नगला बरी पर हाईवे से गुजर रहे बिजली के तारों पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक बाज बैठ गया। अर्थ और फेस मिल जाने के कारण तेज धमाके के साथ लाइन में फाल्ट हो गया। बाज भी हाइटेंशन तार में फंस गया। इस कारण गांधी पार्क फीडर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सदर बाजार, देवनगर, घंटाघर, छिंगामल का बाग सहित एक दर्जन मोहल्लों की सप्लाई करीब एक घंटे तक बंद रही। सुहाग नगर फीडर से जुड़े मोहल्ला महावीर नगर, सुहागनगर में भी सप्लाई बंद रही। 1200 से ज्यादा उपभोक्ताओं के घरों में बिजली सप्लाई बंद होने से लोग पसीने से तर-बतर हो गए। इसके साथ ही सुबह यही समय पानी सप्लाई का है। ऐसे में इन घरों में पानी नहीं भरा जा सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनचर्या रही प्रभावित 

बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। फाल्ट होने की सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी हरकत में आए। नगला बरी पर हाईटेंशन तार पर अटके बाज को हटाया गया। तब जाकर विद्युत सप्लाई सुबह 8.10 बजे से शुरू हो सकी। जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि बाज तार में चिपक गया था। इस कारण अर्थ व फेस मिलने के कारण फाल्ट हो गया। इस कारण विद्युत सप्लाई बंद रही।

नगला विष्णु में लाइन हुई ट्रिप

नगला विष्णु क्षेत्र में सुबह 6.30 बजे बिजली लाइन ट्रिप हो गई। पानी की सप्लाई के समय बिजली बंद होने से लोग परेशान हो गए। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली ट्रिप हो गई थी। लाइनमैन से ठीक कराकर बिजली सप्लाई को सुचारू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed