फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   e- tikit

ताज: नेट बैंकिंग से महंगा, क्रेडिट कार्ड से सस्ता टिकट

Fri, 17 Feb 2017 11:02 PM IST
ताज: नेट बैंकिंग से महंगा, क्रेडिट कार्ड से सस्ता टिकट
ताज: नेट बैंकिंग से महंगा, क्रेडिट कार्ड से सस्ता टिकट Updated Fri, 17 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
e- tikit
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजमहल पर यह अजब गजब है कि काउंटर से टिकट खरीदेंगे तो यह विदेशियों के लिए निर्धारित एक हजार रुपये और भारतीय पर्यटकों को 40 रुपये का मिलेगा, लेकिन अगर आप डिजिटल इंडिया मुहिम से जुड़ते हुए नेट बैंकिंग का प्रयोग करेंगे तो यह आपको बेहद महंगा पड़ने वाला है। विदेशी पर्यटकों से हर टिकट पर 23.54 रुपये वसूले जा रहे हैं तो भारतीय टिकट पर 94 पैसे अतिरिक्त लिए जा रहे हैं, जबकि उसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड से काउंटर पर टिकट तय मूल्य का ही है। टूर आपरेटरों ने इसकी शिकायत पर्यटन मंत्रालय से की है। 
विज्ञापन

ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों के लिए एक हजार रुपये और भारतीय 40 रुपये में टिकट खरीदते हैं। ऑन लाइन टिकट के लिए बनाई गई वेबसाइट पेयू मनी डॉट कॉम पर यही टिकट क्रमश: 1023.54 रुपये और 40.94 रुपये का मिल रहा है। डेबिट कार्ड स्वैप करने पर एएसआई इस चार्ज को झेल रहा है, लेकिन नेट बैंकिंग में बैंक यह भार ग्राहकों पर ही डाल रहे हैं, जबकि पेट्रोल पंप पर यह चार्ज खत्म कर दिए गए हैं। एएसआई ने टिकट का प्रबंधन संभाल रही केनरा बैंक से चार्ज खत्म करने को कहा था, लेकिन बैंक ऐसा नहीं कर रहा। ऐसे में टूर आपरेटर काउंटर पर ही कतार में लगकर विदेशियों के लिए टिकट खरीदते हैं, जबकि एएसआई ने भीड़ खत्म करने और पर्यटकों को सहूलियत देने के लिए ई-टिकटिंग की शुरूआत की थी। हर टिकट पर ज्यादा चार्ज वसूलने से एएसआई की मंशा पूरी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक इंटरनेट से टिकट खरीदने को बढ़ावा देने के लिए चार्ज खत्म किए जाने जरूरी हैं। जिस कार्ड को स्वैप करके टिकट ले रहे हैं, उसी कार्ड से नेट बैंकिंग हो रही है, फिर यह चार्ज क्यों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed