फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-shram card will be made for unorganized workers, registration of migrant workers will start from today

असंगठित श्रमिको का बनेगा ई श्रम कार्ड , आज से शुरू हो होगा प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण

Tue, 24 Aug 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-shram card will be made for unorganized workers, registration of migrant workers will start from today
कासगंज। असंगठित क्षेत्र के प्रस्तावित राष्ट्रीय डेटाबेस में प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण की प्रकिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। ऐसे श्रमिकों का ई श्रम कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए सीएससी केंद्र संचालकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सीएससी के जिला प्रबंधक निखिल माहेश्वरी ने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर रहा है। पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को 2 लाख की दुर्घटना बीमा कवर स्कीम, पीएम सुरक्षा बीमा योजना पर श्रमिकों के लिए 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम में एक साल की छूट का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

ताकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, प्रवासी मजदूरों का राष्ट्रीय डेटाबेस पोर्टल पर आ जाए। डेटाबेस के लांच के बाद श्रमिकों को स्वयं अपना पंजीकरण कराना होगा। उनको अपने नाम, पेशा, पता, पेशे का प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रवासी मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण करा सकते हैं। जिन मजदूरों के पास फोन नहीं हैं या जो पढ़ना/लिखना नहीं जानते, वो सीएससी केंद्रों पर जाकर, पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाया जाएगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed