{"_id":"636e93748741c501221b6cfd","slug":"e-rickshaws-were-being-charged-with-stolen-electricity-fir-against-mainpuri-news-agr5531890116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे ई-रिक्शा, 11 के विरुद्ध एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे ई-रिक्शा, 11 के विरुद्ध एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीम ने मॉनिंग रेड अभियान चलाया। शहर की गिहार कॉलोनी में विद्युत निगम की टीम ने चोरी की बिजली से ई-रिक्शे चार्ज करते हुए पकड़ा। मकान में बिजली चोरी पाई गई। टीम ने 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार को सुबह पांच बजे विद्युत निगम की टीम एसडीएम पदम गर्ग के नेतृत्व में चेकिंग पर निकली। सबसे पहले टीम पुलिस बल के साथ शहर के बस स्टैंड स्थित गिहार कॉलोनी पहुंचीं। यहां चेकिंग के दौरान आधा दर्जन ई-रिक्शा विद्युत चोरी से चार्ज होते मिले। एक मकान में भी बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर ई-रिक्शा के चार मालिकों समेत पांच क विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
वहीं उप खंड अधिकारी दिलीप भारती ने विजिलेंस दल के साथ गांव लाखनमऊ, आजमपुर व हरेना में छापेमारी की। इस दौरान तीन आटा चक्की मीटर बाईपास करके संचालित मिलीं। वहीं तीन घरों में बिजली चोरी भी पाई गई। सभी छह लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। कुल 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।