फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaw overturns after colliding with bike, two injured including driver

Agra News: बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक सहित दो घायल

Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after colliding with bike, two injured including driver
कासगंज। थाना क्षेत्र के नदरई गांव पास अनियंत्रित बाइक ने ई-रिक्शा में पीछे टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ई-रिक्शा का चालक और सवार यात्री दोनों घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चालक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। नदरई निवासी निवासी कुलदीप (12) पुत्र रामबाबू ई-रिक्शा लेकर नदरई से कासगंज आ रहा था। उसमें नदरई गेट निवासी मुन्नालाल (75) भी सवार थे। नदरई से कुछ दूरी पर पहुंचते ही ई-रिक्शा में एक बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक कुलदीप एवं मुन्नालाल दोनों ही घायल हुए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से चालक कुलदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लोगों के बीच नाबलिग के द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने को लेकर चर्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed