{"_id":"66c2cc28d1cd4d233d018712","slug":"e-rickshaw-driver-set-an-example-of-honesty-contacted-police-and-delivered-left-bag-to-woman-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ई-रिक्शा चालक ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम...बदले में उसने बना लिया भाई; थाने पहुंचकर बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ई-रिक्शा चालक ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम...बदले में उसने बना लिया भाई; थाने पहुंचकर बांधी राखी
Mon, 19 Aug 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:14 AM IST
सार
ग्वालियर की महिला अपने भाई को आगरा में राखी बांधने के लिए आई थी। ई-रिक्शा में वो अपना बैग भूल गई। ई-रिक्शा चालक ने बैग पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के बाद बैग उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने बांधी ई-रिक्शा चालक को राखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ई-रिक्शा चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। कोई महिला उसके रिक्शे में बैग छोड़ गई थी। उसने ये बैग पुलिस तक पहुंचाया। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाया और ये बैग उसके सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ बैग पाकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
ग्वालियर की रहने वाली राखी ई-रिक्शा में अपना बैग भूल गई थी। रविवार रात को एक ई रिक्शा चालक ये बैग लेकर थाना रकाबगंज पहुंचे। पुलिस को बताया कि एक महिला ईदगाह से भगवान टाकीज के लिए बैठी थी। उसका बैग रह गया है। थाना रकाबगंज पुलिस द्वारा सिर्फ एक घंटे में सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप के माध्यम से महिला का पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बैग महिला के सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ बैग पाकर राखी की खुशी का ठिकाना नहीं था। उसने ई-रिक्शा चालक का अबरार अली के साथ ही थाना रकाबगंज पुलिस का धन्यवाद दिया। खुश होकर अबरार को राखी बांधी और 500 रुपए भी दिए।