फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E rickshaw agency operator shot by AAP leader domineering son in Agra

Agra: आप नेता के दबंग बेटे ने ई-रिक्शा एजेंसी के संचालक को दिनदहाड़े मारी गोली, फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 26 Apr 2023 01:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

आगरा में आप नेता के दबंग बेटे ने ई-रिक्शा एजेंसी के संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
E rickshaw agency operator shot by AAP leader domineering son in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में मौजूद घायल नरेंद्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह आप नेता के दबंग बेटे ने ई-रिक्शा एजेंसी संचालक को गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी नवलिया गांव का है। गांव निवासी नरेंद्र यादव (51) की थाना क्षेत्र के ही कलाल खेरिया में ई-रिक्शा की एजेंसी है। परिजन ने बताया कि मंगलवार की सुबह 11:15 बजे नरेंद्र घर से एजेंसी के लिए निकले थे। वह दुकान के पास ही नाश्ता करने के लिए रुक गए। 
विज्ञापन


वहां नाश्ता करने के बाद वह दुकान के लिए चले तो गांव का ही अमित यादव अपने साथी के साथ एक्टिवा से आ गया। उसने तमंचे से दो फायर किए। एक गोली मिस हो गई। जबकि, दूसरी सीने में जा लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। जान बचाने के लिए वह पास की दुकान में छिप गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम

इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने नरेंद्र को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमित यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप है। हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

प्रधानी के चुनाव में हुआ था विवाद

परिजन ने बताया कि मई 2021 में प्रधानी के चुनाव हुए थे। तब प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धारा सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे। जबकि, उनके भाई अशोक ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। दोनों चुनाव हार गए थे। वह चुनाव में उनके पक्ष में वोट नहीं डालने को लेकर रंजिश मानते हैं। तब उन्होंने गांव में मारपीट की थी। उनका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई की थी। अमित सिंह पांच महीने पहले भी मारपीट और फायरिंग के मामले में जेल गया था। वह जेल से छूटने के बाद फिर से दबंगई कर रहा है। घटना से परिवार दहशत में है।

पुराने विवाद आने लगे सामने

पुलिस नगर निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। पूर्व के चुनाव के दौरान विवाद करने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। ताजगंज में फायरिंग की वारदात में चुनावी रंजिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस खुराफातियों को चिह्नित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed