फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-certificate will be given on participating in yoga

Agra News: योग में प्रतिभाग करने पर दिया जाएगा ई प्रमाणपत्र

Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
E-certificate will be given on participating in yoga
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में योग प्र​तिभाग ई-प्रमाण पत्र के साथ डीएम मेधारुपम, सीडीओ सचिन व 
कासगंज। स्वास्थ्य, कल्याण और डिजिटल सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र योजना का शुभारंभ किया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन शैली के लिए जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि युवाओं को प्रोत्साहित करने और जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए योग प्रतिभागिता का ई-प्रमाण पत्र प्रतिभागियों को दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागिता का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार होगा। डिजिटल सशक्तिरण की दिशा में जिला प्रशासन का यह एक नवाचारी प्रयास है।इस योजना के अंतर्गत जनपद का कोई भी नागरिक, जो अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2025 के दौरान योगाभ्यास करता है, वह जनपद की ई-गवर्नेंस वेबसाइट पर जाकर स्व-घोषणा के माध्यम से यह दर्ज कर सकता है कि उसने योग किया है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि यह संपूर्ण ऑनलाइन कार्यक्रम जिले की ई गवर्नेंस लैब के द्वारा विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने प्रतीकात्मक योग अभ्यास किया। जिलाधिकारी ने उनके ई-प्रमाणपत्र तत्काल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed