फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-buses will be available for Noida from morning till evening.

Agra News: नोएडा के लिए सुबह से शाम तक मिलेगी ई-बस

Sun, 15 Feb 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
E-buses will be available for Noida from morning till evening.
आगरा। आईएसबीटी पर इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। इसके साथ परिवहन निगम ने नोएडा और अन्य मार्गों पर ई-बसों की संख्या बढ़ा दी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। निगम अधिकारियों की तरफ से सुबह से शाम तक नोएडा के लिए ई-बस मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

आगरा से नोएडा के लिए 10 और फर्रुखाबाद, बरसाना व बुलंदशहर के लिए भी 5 ई- बसों की सेवा शुरू हो गई है। जिले को 38 ई-बस मिली है, जिसमें से 30 का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन बसों का शनिवार को टाइम टेबल जारी कर दिया गया। नोएडा के लिए सबसे पहली ई-बस हर सुबह 6 बजे से चलेगी। इसके बाद शाम पांच बजे तक 9 ई-बसें आईएसबीटी से संचालित होंगी।
विज्ञापन


समय सारिणी
बरसाना के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक मिलेंगी बसें।
बुलंदशहर और बदायूं के लिए सुबह 6 से 11 बजे तक मिलेगी।
फर्रुखाबाद के लिए सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक पांच बसें चलेंगी।

वर्जन
ई-बसों के संचालन के लिए समय सारिणी जारी हो गई है। नोएडा के लिए 10 और अन्य चार शहरों के लिए 5-5 बसें संचालित की गई हैं।
एआरएम (फोर्ट डिपो) शशि रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed