{"_id":"6803242a2c19fd717006580e","slug":"e-buses-stopped-on-agra-kagarol-route-now-illegal-vehicles-are-running-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा-कागारौल मार्ग पर ई-बसें बंद, ये है वजह...अब दाैड़ रहे डग्गेमार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा-कागारौल मार्ग पर ई-बसें बंद, ये है वजह...अब दाैड़ रहे डग्गेमार वाहन
Sat, 19 Apr 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:48 AM IST
सार
आगरा-कागारौल मार्ग पर अब एक बार फिर से डग्गेमार वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। वजह है कि अब यहां ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। एक वर्ष तक का इनका संचालन हुआ, लेकिन घाटे की बात कहते हुए ई-बसों को रूट से हटा दिया गया
विज्ञापन
ई-बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-कागारौल मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद होने से डग्गेमार वाहन धड़ल्ले से दाैड़ रहे हैं। करीब एक वर्ष चली बसों से खर्चा न निकलने पर संचालन बंद करने की बात कही जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि इस मार्ग पर सवारियां तो भरपूर थी लेकिन परिचालक अपने फायदे लिए निर्धारित टिकटों के बदले रुपये लेने के बाद भी टिकट नहीं देते थे। आगरा से कागारौल करीब 25 किलोमीटर है। बसें बंद होने से देहात से आगरा मजदूरी करने आने और लौटने वाले लोग जान जोखिम में डालकर डग्गेमार वाहनों में सफर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: कमरे में पति-पत्नी की लाश और बिलखती 20 दिन की बेटी, मौत से पहले का आखिरी ऑडियो...ऐसे ली गई दंपती की जान

इंचार्ज एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि कागारौल-आगरा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया था। सवारियां कम निकलने पर बंद करा दिया गया। कई बार परिचालकों की सवारियों से रुपये लेकर टिकट न देने की शिकायत मिली थी। ऐसे बस परिचालकों पर कार्रवाई की गई और जुर्माना भी लगाया गया। कोई आदेश आएगा तो फिर से बसों का संचालन हो सकता है।
पांच जगह पुलिस पोस्ट, रोकता नहीं कोई
इस मार्ग पर चलने वाले डग्गेमार वाहनों में ठूस-ठूसकर सवारियां भरी जाती हैं। अकोला पुलिस चौकी, थाना मलपुरा और खेरिया मोड़ पुलिस चौकी सहित पांच पुलिस पोस्ट मिलते हैं लेकिन किसी भी पुलिस पोस्ट पर इनको नहीं रोका जाता है।
ये भी पढ़ें - UP: जवान बेटी की मौत...पिता ने उठाया ऐसा कदम, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस; इसलिए चिता से निकालवाई गई लाश

वाहनों पर लटकी दिखती हैं सवारियां
कागारौल-आगरा मार्ग पर 40 से अधिक डग्गेमार वाहन संचालित हैं। इनमें ज्यादातर ईको, टाटा मैजिक, ऑटो और प्राइवेट बसें हैं। ये सभी कागारौल से आगरा तक सवारियों से 30 रुपये से 60 रुपये तक किराया वसूलते हैं। क्षमता से करीब तीन गुना ज्यादा सवारियां ले जाई जाती हैं। इस सफर में काफी सवारियां बाहर लटकी रहती हैं।